जे. जयललिता (J. Jayalalithaa) ने मात्र 16 साल की उम्र में फ़िल्मों में कदम रखा और जल्द ही तमिल सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं। X
न्यूज़ग्राम
क्या जयललिता को ‘अम्मा’ का दर्ज़ा देना सही है? क्यों तमिलनाडु में पूजी जाती हैं जयललिता?
तमिलनाडु की राजनीति में अगर किसी महिला नेता का नाम सबसे ज़्यादा श्रद्धा और विवादों दोनों के साथ लिया जाता है, तो वह हैं जे. जयललिता।
तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति में अगर किसी महिला नेता का नाम सबसे ज़्यादा श्रद्धा और विवादों दोनों के साथ लिया जाता है, तो वह हैं जे. जयललिता (J. Jayalalithaa)। अपने लाखों समर्थकों के लिए वह केवल एक नेता नहीं, बल्कि “अम्मा” (Amma) यानी माँ का रूप थीं। उनकी तस्वीरें तमिलनाडु की गलियों से लेकर सरकारी योजनाओं तक हर जगह दिखाई देती थीं। चाहे वह अम्मा कैंटीन (Amma Canteen) हो जहाँ सस्ता भोजन मिलता था, अम्मा वॉटर बॉटल (Amma Water Bottle), अम्मा सीमेंट (Amma Cement), अम्मा लैपटॉप (Amma Laptop) या यहाँ तक कि अम्मा दवाइयाँ (Amma medicines), हर जगह उनका चेहरा लोगों के बीच विश्वास और लोकप्रियता का प्रतीक बना रहा।
Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp
Download our app on Play Store

