एक्टिंग की दुनिया में अमर उपाध्याय के बेटे की एंट्री, पिता ने दी नसीहत- इतने बेहतर बनो कि कोई नजरअंदाज न कर सके
एक्टिंग की दुनिया में अमर उपाध्याय के बेटे की एंट्री, पिता ने दी नसीहत- इतने बेहतर बनो कि कोई नजरअंदाज न कर सके

अमर उपाध्याय ने बेटे को दी नसीहत- इतने बेहतर बनो कि कोई नजरअंदाज न कर सके

Published on

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। एकता कपूर के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की भूमिका निभाकर अमर उपाध्याय ने खूब पॉपुलेरिटी बटोरी थी। अब उन्हीं की राह पर चलकर उनके बेटे आर्यमन ने अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। शनिवार को अभिनेता ने अपने बेटे के अभिनय की तारीफ की।

अभिनेता अमर उलपा ने अपने इंस्टाग्राम पर आर्यमन की स्टेज प्ले की तस्वीरें पोस्ट कीं। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने बेटे की हालिया स्टेज परफॉर्मेंस के लिए तारीफ की है, और उन्हें फोकस्ड रहने, कड़ी मेहनत करने और खुद पर से भरोसा कभी न खोने की सलाह भी दी है। अभिनेता ने लिखा, "इतने अच्छे बनो कि लोग आपको नजर नजरअंदाज न कर सकें। मेहनत करो, अपना सबसे अच्छा दो, खुद पर भरोसा कभी मत खोओ और लोग क्या कहते हैं, उस पर ध्यान मत दो। आर्यमन ने स्टेज पर शानदार प्रदर्शन किया। थिएटर और कला सीखते रहो।"

आर्यमन की यह परफॉर्मेंस उनके अभिनय करियर की शुरुआत मानी जा रही है। वहीं, कुछ समय से खबरें थीं कि आर्यमन जल्द ही टीवी की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं। हालांकि, इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अब भी आर्यमन अपने काम को और निखारने में लगे हैं। उन्होंने असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में हंसल मेहता की वेब सीरीज 'गांधी' में काम किया है और इंडस्ट्री की बारीकियां सीख चुके हैं। इस अनुभव से वे न केवल प्रोफेशनल जानकारी प्राप्त कर रहे हैं बल्कि अपने पिता के गाइडेंस के अलावा खुद के स्किल को भी निखार रहे हैं।

इसके साथ ही, अभिनेता अमर उपाध्याय अपने बेटे को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं। वे अक्सर आर्यमन के काम को अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें प्रोत्साहित करते रहते हैं।

एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से प्रसिद्धि हासिल करने वाले अभिनेता अमर उपाध्याय टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उन्होंने सीरियल के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने 'भूल भुलैया 2' और 'कागज' जैसी फिल्मों में काम कर अभिनय का परचम लहराया है।

--आईएएनएस

एनएस/पीयूष

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

logo
NewsGram
www.newsgram.com