स्प्लिट्सविला एक्स 6
स्प्लिट्सविला एक्स 6

'स्प्लिट्सविला एक्स 6' की यादों में डूबीं निया शर्मा, पोस्ट शेयर कर लिखा- आंखों में आ गए आंसू

Published on

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अपनी बेबाक और बिंदास पर्सनैलिटी को लेकर दर्शकों के दिलों में खास पहचान रखने वाली टेलीविजन इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा इन दिनों एमटीवी के पॉपुलर रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' में नजर आ रही हैं।

अभिनेत्री निया शर्मा ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर शो से रिलेटेड यादों को शेयर किया। इन तस्वीरों में उन्होंने शो के सेट से कई बिहाइंड-द-सीन्स मोमेंट्स शेयर किए, जिसमें होस्ट सनी लियोनी और करण कुंद्रा, उर्फी जावेद, हामिद बर्कजी और अन्य कंटेस्टेंट्स के साथ मजेदार पल शामिल थे। एक खास वीडियो में सनी लियोनी के बच्चे निशा, नोआ और अशर ने डिनर के दौरान प्यारी सी स्पीच दी।

निया ने बताया कि शो के दौरान वह काफी इमोशनल हो गईं। उन्होंने बताया कि इस शो को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए थे।

निया ने लिखा, "शो की यादों में खोकर मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। ऐसे दिन जब आप खुश होने की कोशिश नहीं करते, बस सच में खुश होते हैं। सबसे अच्छे पल इतनी जल्दी यादें बन जाती हैं कि आप उन्हें पीछे नहीं लौटा सकते। 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' में बहुत प्यार और नफरत है, लेकिन शो को देखने वालों की संख्या बहुत जबरदस्त है।"

उन्होंने आगे बताया कि एमटीवी चैनल उनके बचपन का पसंदीदा चैनल हुआ करता था। उन्होंने लिखा, "इस सफर की शुरुआत करके मैं बहुत रोमांचित थी।"

एमटीवी 'स्प्लिट्सविला एक्स 6' एक डेटिंग रियलिटी शो है, जो एमटीवी इंडिया पर आता है। शो के अब तक 16 सीजन आ चुके हैं और इस शो को सनी लियोनी और करन कुंद्रा होस्ट कर रहे हैं। वहीं, उर्फी और निया भी नजर आ रही हैं। इनका काम प्रतियोगियों को चुनौती देना और खेल में बाधाएं डालना होगा। वे हर कदम पर प्रतियोगियों को उलझाएंगी और उन्हें अपने निर्णयों पर दोबारा सोचने के लिए मजबूर करेंगी।

स्प्लिट्सविला शो 9 जनवरी से एमटीवी चैनल और ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर प्रसारित हो रहा है।

--आईएएनएस

एनएस/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

logo
NewsGram
www.newsgram.com