सना मकबूल ने
सना मकबूल ने

सना मकबूल ने 'बेगम ऑफ क्राइम' में अपने किरदार को लेकर किया बड़ा खुलासा

Published on

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता सना मकबूल पर्दे पर फिर से दमदार अंदाज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी वेब सीरीज 'बेगम ऑफ क्राइम' ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस प्रोजेक्ट में वे एकदम अलग और दमदार अंदाज में नजर आएंगी।

सना ने अपनी वापसी को लेकर कहा कि वे अच्छी कहानी का इंतजार कर रही थीं। उन्होंने कहा, "ओटीटी ने कंटेंट की दुनिया बदल दी है। यहां जबरदस्त और अलग कहानियां आ रही हैं। मैं अपने ओटीटी डेब्यू के लिए एक शानदार प्रोजेक्ट का इंतजार कर रही थी और 'बेगम ऑफ क्राइम' बिल्कुल वैसी ही लगी। टाइटल से ही साफ है कि यह एक पावरफुल लीड लेडी की कहानी है।"

सीरीज में सना ने दिव्या नामक अभिनेत्री का किरदार निभाया है, जो जिंदगी को अपनी शर्तों से जीना चाहती है। अपने किरदार के बारे में विस्तार से बात करते हुए सना ने कहा, "दिव्या का रोल ग्रे शेड्स वाला है। एक अभिनेत्री के तौर पर उसके मन में उतारना इमोशनली बहुत मुश्किल था। आप उसके हर फैसले से सहमत नहीं होते, लेकिन उसके दर्द और उन हालातों को समझ सकते हैं जिन्होंने उसे ऐसा बनाया।"

सना ने आगे दिव्या को बोल्ड, बेशर्म और खतरनाक इरादों वाली बताया। उन्होंने कहा, "उसे लगता है कि अगर दुनिया सम्मान नहीं देती, तो वह खुद किसी भी तरीके से उसे ले लेगी। यही इमोशनल आग उसे इतना ताकतवर और अनप्रेडिक्टेबल बनाती है। वह लालच से नहीं, बल्कि जिंदा रहने और अपनी जगह बनाने के लिए धोखा देती है, चोरी करती है और स्मगलिंग जैसी चीजों में शामिल होती है।"

सना ने अपनी वापसी के लिए एक ऐसी सीरीज चुनी है जो महिलाओं की भावनाओं और ताकत को उजागर करती है।

फैंस अब बेसब्री से ‘बेगम ऑफ क्राइम’ के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। सना का यह नया, इंटेंस और रहस्यमयी अवतार निश्चित रूप से दर्शकों को बांधे रखेगा। यह सीरीज एक्शन, ड्रामा और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है। सना हंगामा ओटीटी की वेब सीरीज 'बेगम ऑफ क्राइम' का प्रीमियर 3 मार्च को होगा।

--आईएएनएस

एनएस/पीयूष

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

logo
NewsGram
www.newsgram.com