CID फैंस के लिए सबसे बड़ी खबर, ACP प्रद्युम्न, अभिजीत, दया की तिकड़ी लौटी, लेकिन इस बार नहीं दिखेगा पुराना अंदाज!
AI generated summary, newsroom-reviewed
CID के आइकॉनिक स्टार्स का शो
"दया, दरवाजा तोड़ दो"—यह डायलॉग तो लोगों का CID क्राइम थ्रिलर शो का सबसे पसंदीदा डायलॉग है। यही नहीं, दया, अभिजीत और ACP प्रद्युम्न की शानदार तिकड़ी को हमेशा से पसंद किया जाता रहा है। इनकी वजह से ही CID आज भी टेलीविजन के सबसे मशहूर क्राइम थ्रिलर शो में से एक है। दूसरा सीजन जब दिसंबर 2025 में बंद हुआ, तब उसके बाद से फैंस लगातार तीसरा सीजन लाने की डिमांड कर रहे थे। इसी बीच, तीसरे सीजन को लेकर कोई औपचारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन शिवाजी साटम, आदित्य श्रीवास्तव और दयानंद शेट्टी ने अपने नए शो 'पापनाशम' का ऐलान किया है। हालांकि 'पापनाशम' शो उनके CID शो से बिल्कुल अलग होगा। इस शो में किरदार तो अलग होंगे, लेकिन कलाकार वही रहेंगे।
Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp
Download our app on Play Store

