कोलकाता पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए दो बड़े कदम, सीएम ममता ने दी जानकारी
कोलकाता पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए दो बड़े कदम, सीएम ममता ने दी जानकारी

कोलकाता पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाए दो बड़े कदम, सीएम ममता ने दी जानकारी

Published on

कोलकाता, 28 फरवरी (आईएएनएस)। कोलकाता में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मविश्वास को और बढ़ाने के लिए पुलिस आज से दो और पहल कर रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट से यह जानकारी दी।

ममता बनर्जी ने लिखा, शहर के प्रमुख चौराहों पर कई महिला-नियंत्रित पिंक बूथ आज शाम से आधी रात तक चालू रहेंगे। शहर में मेरी बहनें इन बूथों पर किसी भी सहायता के लिए सीधे कोलकाता पुलिस की महिला अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगी।

उन्होंने लिखा कि दूसरा, आज शाम से कई 'शाइनिंग' (जैसा कि मैंने इन्हें नाम दिया है) महिला मोबाइल गश्ती दल भी रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक ईएम बाईपास और अन्य प्रमुख सड़कों पर गश्त करेंगे, जिनका उपयोग मेरी कामकाजी बहनें रात के समय करती हैं।

ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि कोलकाता वर्षों से देश का सबसे सुरक्षित शहर बना हुआ है और मुझे विश्वास है कि ये दो अनूठी पहलें इसे और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

बंगाल सरकार ने इसी महीने 'लक्ष्मी भंडार' योजना के भुगतान में भी बढ़ोतरी की है। 5 फरवरी को पश्चिम बंगाल सरकार की मासिक सहायता योजना 'लक्ष्मी भंडार' के तहत मिलने वाली रकम में हर लाभार्थी के लिए 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई । पांच फरवरी को पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सदन में पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतरिम (वोट-ऑन-अकाउंट) बजट में यह प्रस्ताव रखा था।

जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए मिलते हैं, जबकि शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब कैटेगरी की महिलाओं को 1,200 रुपए मिलते हैं। अंतरिम बजट प्रस्ताव के अनुसार, जनरल कैटेगरी की महिलाओं को अब से हर महीने 1,500 रुपए मिलेंगे, जबकि शेड्यूल कास्ट और शेड्यूल ट्राइब कैटेगरी की महिलाओं को 1,700 रुपए मिलेंगे। अंतरिम बजट प्रस्तावों में 'लक्ष्मी भंडार' प्रोजेक्ट के तहत 15 हजार करोड़ रुपए का बजट अलॉट किया गया था।

--आईएएनएस

एसडी/वीसी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

logo
NewsGram
www.newsgram.com