रश्मिका-विजय की अमित शाह से खास मुलाकात, यादगार पलों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं
रश्मिका-विजय की अमित शाह से खास मुलाकात, यादगार पलों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं

रश्मिका-विजय की अमित शाह से खास मुलाकात, यादगार पलों की खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं

Published on

मुंबई, 28 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। विजय ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रश्मिका संग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की कुछ बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं।

विजय ने रश्मिका के साथ गृह मंत्री से यादगार मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात हुई और संस्कृति, सिनेमा पर बातचीत करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया।"

विजय आगे लिखते हैं, "बातचीत के साथ ही हमें गणेशजी की एक सुंदर मूर्ति भी मिली, जो अब हमारे प्रार्थना कक्ष में विराजमान है।" फैंस कपल के गृह मंत्री के साथ की तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं, जहां रश्मिका पीले रंग की सूट में काफी प्यारी लग रही है। वहीं, विजय ने सफेद रंग का शेरवानी पहना हुआ है।

इससे पहले विजय ने शनिवार को 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ यादगार मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जहां उन्होंने कैप्शन में लिखा, "कुछ दिन पहले हम प्रधानमंत्री से मिले। हमने उनका आशीर्वाद लिया, उनके साथ अपने इतिहास, वास्तुकला, कहानियों और अन्य विषयों पर बातचीत करते हुए अच्छा समय बिताया, और उन्होंने मेरे माता-पिता को एक बहुत ही प्यारा पत्र लिखा।"

पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, "माधवी और गोवर्धन राव देवरकोंडा, विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जो 26 फरवरी को आयोजित होगा। देवरकोंडा और मंदन्ना परिवारों को इस शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।"

पीएम मोदी पत्र में आगे लिखते हैं, "यह विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए, सुंदर अध्याय की शुरुआत है। 'सखा सप्तपदा भव' की भावना के साथ, यानी सात कदम एक साथ चलकर, यह जोड़ा जीवन भर के लिए मित्र बन जाता है।

विजय और रश्मिका दोनों ही फिल्मों में नए-नए किरदार निभाते हैं, लेकिन उनके वास्तविक जीवन का यह दिव्य रूप से रचा गया अध्याय, जो प्रेम और स्नेह से परिपूर्ण है, निश्चित रूप से उनके द्वारा पर्दे पर रचे गए जादू को भी मात देगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे लिखा, "आने वाले दिन, महीने और वर्ष उनके साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा तय करें। इस शुभ अवसर पर नवविवाहित जोड़े और उनके परिवारों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।"

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

logo
NewsGram
www.newsgram.com