अरविंद केजरीवाल के चाल-चरित्र को जनता जानती है: दानिश आजाद अंसारी
अरविंद केजरीवाल के चाल-चरित्र को जनता जानती है: दानिश आजाद अंसारी

अरविंद केजरीवाल के चाल-चरित्र को जनता जानती है: दानिश आजाद अंसारी

Published on

बलिया, 1 मार्च (आईएएनएस)। यूपी सरकार में मंत्री आजाद अंसारी ने आम आदमी पार्टी की ओर से जंतर-मंतर पर आयोजित सभा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जनता अरविंद केजरीवाल के चाल चरित्र को जानती है।

बलिया में आईएएनएस से बातचीत में दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल जनता का ध्यान भटकाने के लिए स्टंट कर रहे हैं। उन्होंने जनता के साथ फरेब किया है। विश्वासघात किया है। आम आदमी पार्टी का असली चाल-चरित्र और चेहरा जनता जान चुकी है। वह किसी भी तरह से इनके एजेंडे में फंसने वाली नहीं है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि एसआईआर के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव हों, यह चुनाव आयोग की मंशा है। डुप्लीकेट वोटर्स, जिनका देहांत हो गया या जो लोग शिफ्ट हो गए, एसआईआर के माध्यम से वोटर लिस्ट बेहतर होगी। इससे लोकतांत्रिक ढांचे को अधिक मजबूती मिलेगी।

रमजान और होली के त्योहार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रमजान का महीना भी बहुत अच्छा है और खुशियों व रंगों का त्योहार होली भी कुछ दिनों में है। सभी लोग खुशियों के साथ मनाएं। रमजान चल रहा है, ईद भी है, तो मिलकर भाईचारे के साथ सभी त्योहारों को मनाएं।

जंतर-मंतर पर आप की जनसभा को लेकर पार्टी नेता दुर्गेश पाठक ने बताया कि मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जा रहे हैं। डॉक्टर्स को निकाला जा रहा है। लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यहां से केजरीवाल लोगों के मुद्दे उठाएंगे। भाजपा संविधान पर हमला कर रही है। संविधान को बचाने के लिए हम लोग संघर्ष शुरू करने जा रहे हैं।

दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया गया है। बरी होने के बाद दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "आखिर में अधर्म और अन्याय हारता है और सच ही जीतता है। सत्यमेव जयते।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

logo
NewsGram
www.newsgram.com