मैं भारत में रहने को सौभाग्यशाली मानती हूं, पीएम मोदी को सलाम : रुपाली गांगुली
मैं भारत में रहने को सौभाग्यशाली मानती हूं, पीएम मोदी को सलाम : रुपाली गांगुली

मैं भारत में रहने को सौभाग्यशाली मानती हूं, पीएम मोदी को सलाम : रुपाली गांगुली

Published on

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल का दौरा करने के बाद अब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पुडुचेरी में करोड़ों की सौगात दी है।

देश के बढ़ते विकास के लिए टीवी की अनुपमा ने पीएम मोदी की सराहना की है और उनके प्रयासों को कल्पना के परे बताया है।

टीवी की अनुपमा, यानी रुपाली गांगुली ने देश की सुरक्षा और विकास के लिए पीएम मोदी और सेवा का दिल से धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि वह खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं कि वह भारत में रहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "मेरा भारत महान। इन अनिश्चित समय में, मैं भारत में रहने को सचमुच सौभाग्यशाली महसूस करती हूं। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सलाम और हार्दिक धन्यवाद, साथ ही भारतीय सेना और रक्षा बलों के प्रति गहरी कृतज्ञता, जिनकी वजह से हम हर रात चैन से सो पाते हैं। मेरे देश को किसी की नजर ना लगे!"

यह पहला मौका नहीं है जब रुपाली गांगुली ने पीएम मोदी के देश के लिए किए कार्यों की सराहना की है। हाल ही में रुपाली ने पीएम के बिना छुट्टी लिए 18 घंटे काम करने की क्षमता को सराहा था। उनका मानना है कि जहां एक तरह हर देश युद्ध और दबाव झेल रहा है, वहीं भारत की विदेश नीति और कूटनीति की वजह से देश हर दिन तरक्की कर रहा है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स पर कोई ऐसे पोस्ट को साझा किया है, जो देश की विकासशील नीतियों को दिखाते हैं।

इससे पहले, साल 2025 में भी पीएम मोदी ने लाल किले के शिखर से मासिक धर्म की स्वच्छता और महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में बात की थी। उन्होंने किफायती सैनिटरी पैड्स को महिलाओं का अधिकार बताया था। तब भी टीवी की अनुपमा ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ की थी और कहा था कि इतने बड़े स्तर से ऐसी बात सिर्फ हमारे देश के पीएम ही कह सकते हैं।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

logo
NewsGram
www.newsgram.com