गुरनाम भुल्लर संग रोमांस करती नजर आएंगी ईशा मालवीय, फिल्म रिलीज से पहले शेयर किया वीडियो 
Entertainment

गुरनाम भुल्लर संग रोमांस करती नजर आएंगी ईशा मालवीय, फिल्म रिलीज से पहले शेयर किया वीडियो

IANS

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। टेलीविजन पर काम कर लाखों दिलों में जगह बनाने वाली अभिनेत्री ईशा मालवीय इन दिनों अपनी आगामी पंजाबी फिल्म 'इश्कन दे लेखे' में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ गायक और अभिनेता गुरनाम भुल्लर भी नजर आएंगे।

सोमवार को ईशा ने अभिनेता के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इसमें दोनों एक-दूसरे के साथ प्यार भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं। ईशा ने लिखा, "इश्कन दे लेखे 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।"

यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी। इसकी कहानी प्यार, जुनून और व्यक्तिगत फैसलों के बीच उलझन को दिखाती है। इसमें कॉलेज लाइफ, पंजाब की खूबसूरत लोकेशन और भावुक प्रेम प्रसंगों का खूबसूरत मिश्रण देखने को मिलेगा। मेकर्स ने पहले ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

फिल्म में ईशा मालवीय और गुरनाम भुल्लर के अलावा राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा, गुरप्रीत रंधावा, जसबीर गिल, मोहनी तूर, बाबर खान, कवि सिंह, शनाया खन्ना, मनिंदर वेली, अर्शदीप कौर भट्टी, डेवी सिंह, सीरत प्रीत, रंग हरजिंदर, पुष्पक चौंटा, हेजल सप्रा और अर्शदीप सिंह गिल जैसे कलाकार नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन मनवीर बरार ने किया है, जबकि कहानी जस्सी लोहका ने लिखी है। कार्यकारी निर्माता जसविंदर लाहरी हैं।

मध्यप्रदेश की रहने वाली ईशा मालवीय के लिए यह फिल्म उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

ईशा मालवीय ने छोटी उम्र से ही इंडस्ट्री में अपना सफर शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। फिर साल 2021 में उन्होंने टेलीविजन शो 'उड़ारियां' से अभिनय में कदम रखा था, जिसमें उन्होंने जैस्मीन का किरदार निभाया था।

इसके बाद अभिनेत्री को साल 2023 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में देखा गया था, जहां से उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल की थी। इसी के साथ ही उन्होंने कई लोकप्रिय गानों में काम किया है, जिनमें 'पांव की जुत्ती' और 'शेकी शेकी' जैसे म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। वह 'लवली लोला', 'पति पत्नी और पंगा', और 'लाफ्टर शेफ्स' में भी नजर आ चुकी हैं।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Trump Raises Global Tariffs to 15%, Calls SC Ruling “anti-American”

Spider-Man: Homecoming Stars Tom Holland and Zendaya Secretly Tied the Knot, Claims Actress’s Stylist Law Roach

US-Israel Attacks Iran LIVE: Israel Strikes Beirut After Hezbollah Claims Rocket Attack on Northern Israel

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations