कांग्रेस नेता भले अपशब्द कहें, पीएम मोदी पर भरोसा करती है पूरी दुनिया 
National News

'कांग्रेस नेता भले अपशब्द कहें, पीएम मोदी पर भरोसा करती है पूरी दुनिया', बोले गिरिराज सिंह

IANS

पटना, 2 मार्च (आईएएनएस)। इजरायल-अमेरिकी की ईरान के साथ लड़ाई और तेज हो गई है। इसी बीच, केंद्रीय मंत्री गिरिराज ने विपक्ष की ओर से उठते सवालों पर प्रतिक्रिया दी है और कहा कि राहुल गांधी जैसे लोग प्रधानमंत्री को गाली दें, लेकिन दुनिया के लोग पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं।

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दल मिडिल ईस्ट के संघर्ष को लेकर सरकार से रुख स्पष्ट करने की मांग कर रहा है। पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जवाब देते हुए कहा, "पूरे विश्व की नजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिकी हुई है। ये भारत के लिए गौरव की बात है। यह अलग बात है कि राहुल गांधी जैसे लोग प्रधानमंत्री को गाली दें, लेकिन दुनिया के लोग पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा करते हैं।"

वहीं, जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मिडिल ईस्ट में जो कुछ हो रहा है, उसका जल्द अंत होना चाहिए। भारत हमेशा से अहिंसा का पक्षधर रहा है। हम लोग गुटनिरपेक्ष आंदोलन के पक्षधर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल से शांति के लिए अपील भी की है।"

उन्होंने कहा कि हमारे लिए चिंताजनक यह है कि मिडिल ईस्ट के देशों में बिहार और मध्य भारत के लोग भी रहते हैं। सीएम नीतीश कुमार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से नागरिकों की सुरक्षा को लेकर अपील की है और अपनी चिंता भी व्यक्त की है।

बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, "हमारे देश की विदेश नीति ने हमेशा शांति को बढ़ावा दिया है और सद्भाव का झंडा फहराया है। हमारा देश अमन-चैन पसंद करता है। सिर्फ पड़ोसी देश नहीं, पूरा दुनिया में अमन-चैन हो। उसी नीति के अनुसार प्रधानमंत्री ने ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच मौजूदा संघर्ष पर चिंता जताई है।"

रालोमो प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, "सभी जगह शांति का वातावरण रहना चाहिए। यह हर किसी के हित में होता है। प्रधानमंत्री मोदी की बातों पर पूरी दुनिया को ध्यान देना चाहिए।"

--आईएएनएस

डीसीएच/

Trump Raises Global Tariffs to 15%, Calls SC Ruling “anti-American”

Spider-Man: Homecoming Stars Tom Holland and Zendaya Secretly Tied the Knot, Claims Actress’s Stylist Law Roach

US-Israel Attacks Iran LIVE: Israel Strikes Beirut After Hezbollah Claims Rocket Attack on Northern Israel

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations