कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा-यह किसी धर्म विशेष का देश नहीं है 
National News

भारत किसी धर्म विशेष का देश नहीं: कांग्रेस सांसद तारिक अनवर

IANS

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह (भारत) किसी धर्म विशेष का देश नहीं है।

नितेश राणे ने एक सम्मेलन के दौरान कहा कि अगर हिंदुओं की तरफ गलत नजर से कोई देखता है तो हमारी सरकार उन्हें छोड़ने वाली नहीं है।

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने नितेश राणे के बयान पर कहा कि उन्हें देश के संविधान का ज्ञान नहीं है। जिस संविधान की उन्होंने शपथ ली है, उसके मूल में जाने की उन्होंने कभी कोशिश नहीं की है। देश धर्मनिरपेक्ष है, जो सर्वधर्म समभाव पर चल रहा है। यह किसी धर्म विशेष का देश नहीं है।

अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर हमला करने पर कांग्रेस सांसद ने कहा कि देखिए, ये सीधे-सीधे दादागिरी है कि अगर हमारी बात नहीं मानोगे तो हम आपको खाक में मिला देंगे। मैं समझता हूं कि एक गलत परंपरा की शुरुआत हो गई है। आज संयुक्त राष्ट्र या इस तरह के जो अंतरराष्ट्रीय फोरम हैं, वो बस नाम के लिए रह गए हैं। पहले कुछ भी ऐसी बात होती थी, दो देशों के बीच तनाव होता था, तो उसमें संयुक्त राष्ट्र हस्तक्षेप करता था और प्रयास करता था कि बातचीत के जरिए उसका समाधान निकले।

उन्होंने कहा कि सारी दुनिया को अभी खड़े होने की आवश्यकता है, क्योंकि ये जो सिलसिला शुरू हुआ है कि जिसकी लाठी उसकी भैंस, यानी जिसके पास ताकत है, वो जो चाहे करा सकता है और जो भी चाहे, वो मनवा सकता है। ये गलत परंपरा की शुरुआत है। इस दुनिया के अंदर, विश्व के अंदर, विभिन्न प्रकार के देश हैं। जंग के लिए, कनसी के पास सामान नहीं है या उतने ऑर्गनाइज्ड नहीं हैं। वह देश ऐसे हालात में कैसे सर्वाइव करेगा?

--आईएएनएस

डीकेएम/डीएससी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

Trump Raises Global Tariffs to 15%, Calls SC Ruling “anti-American”

Spider-Man: Homecoming Stars Tom Holland and Zendaya Secretly Tied the Knot, Claims Actress’s Stylist Law Roach

US-Israel Attacks Iran LIVE: Israel Strikes Beirut After Hezbollah Claims Rocket Attack on Northern Israel

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations