श्री गुरु तेग बहादुर जी पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की सुनील जाखड़ ने की प्रशंसा 
National News

श्री गुरु तेग बहादुर जी पर गृह मंत्री अमित शाह के बयान की सुनील जाखड़ ने की प्रशंसा

IANS

चंडीगढ़, 2 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने 'नौवें गुरु श्री तेगबहादुर जी' के बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री शाह की ओर से कहे गए शब्द न सिर्फ संपूर्ण हिंदू समाज और भाजपा सरकार की सोच का प्रतीक हैं।

पंजाब भाजपा प्रमुख सुनील जाखड़ ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "महाराष्ट्र में श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित एक समारोह के दौरान गृह मंत्री अमित शाह की ओर से कहे गए ये शब्द न सिर्फ संपूर्ण हिंदू समाज, भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भारत सरकार की सोच का प्रतीक हैं, बल्कि ये शब्द श्री गुरु तेग बहादुर जी की महान शहादत के प्रति एक कृतज्ञ राष्ट्र के सच्ची भावना को भी दर्शाते हैं।"

इससे पहले, केंद्रीय गृह अमित शाह ने नवी मुंबई में गुरु श्री तेगबहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस समागम समारोह में गुरु साहिब की स्मृति को नमन कर उपस्थित संगत से संवाद किया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय स्तर पर श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को मनाने का निर्णय लिया, जो पूरे भारत के लिए सौभाग्य का विषय है। अगर नौवें गुरु तेगबहादुर जी हिंदू धर्म और हिंदुओं को बचाने के लिए शहादत न देते तो पूरे विश्व में एक भी हिंदू नहीं बचता। अमित शाह ने कहा कि पूरे भारत और विश्वभर में सनातन धर्म के अनुयायी गुरु तेगबहादुर जी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हिंदू धर्म बचाने के लिए यातनाएं झेलते हुए अपनी शहादत दी।

अमित शाह ने कहा कि गुरु तेगबहादुर जी ने हिंदू धर्म और इसके अनुयायियों की रक्षा के लिए एक पल की भी देरी नहीं की और गुरु तेगबहादुर जी ने जो कहा वो कर कर दिखाया। उन्होंने कहा कि जब कश्मीरी पंडितों पर मुश्किलें आईं तब सारे कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधि एकत्रित होकर गुरु साहब के सामने आए और संरक्षण मांगा। कि तब से पूरी दुनिया में रहने वाले कश्मीरी पंडित गुरु साहब के साथ जुड़े हुए हैं।

अमित शाह ने कहा कि सिख परंपरा का मूल एकता, बंधुत्व, समावेश और वीरता रहा है और गुरु ग्रंथ साहिब में इसी तत्व का समावेश किया गया है।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

Trump Raises Global Tariffs to 15%, Calls SC Ruling “anti-American”

Spider-Man: Homecoming Stars Tom Holland and Zendaya Secretly Tied the Knot, Claims Actress’s Stylist Law Roach

US-Israel Attacks Iran LIVE: Israel Strikes Beirut After Hezbollah Claims Rocket Attack on Northern Israel

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations