सलीम मर्चेंट: पिता से प्रेरित होकर सीखा संगीत, फिल्मों से लेकर फीफा विश्व कप का एंथम तक किया कंपोज 
National News

सलीम मर्चेंट: पिता से प्रेरित होकर सीखा संगीत, फिल्मों से लेकर फीफा विश्व कप का एंथम तक किया कंपोज

IANS

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। इश्क वाला लव, शुक्रन अल्लाह, और जिगर दा टुकड़ा जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाले सलीम मर्चेंट हिंदी सिनेमा के जाने-माने संगीतकार और गीतकार हैं।

सलीम मर्चेंट ने सिनेमा को कई रोमांटिक गानों से नवाजा है और अपने भाई के साथ मिलकर ऐसे हिट्स गाने दिए हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं।

3 मार्च को मुंबई में जन्मे सलीम मर्चेंट को बचपन से ही परिवार में संगीतमय माहौल मिला। उनके पिता खुद एक संगीतकार और कीबोर्ड वादक थे, जिन्हें उन्होंने बचपन से गाते और कीबोर्ड को बजाते हुए देखा। संगीतकार के पिता ही उनके जीवन की प्रेरणा थे, जिन्हें देखकर संगीत को समझने और जानने की इच्छा जागृत हुई थी। सलीम ने खुद इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा था, "मैंने हमेशा पिता के पदचिन्हों पर चलने का प्रयास किया है। मेरे जीवन में संगीत की शुरुआत बहुत पहले ही हो गई थी क्योंकि मैं हमेशा अपने पिता को देखता रहता था।"

सलीम ने सिर्फ भारतीय शास्त्रीय संगीत का अध्ययन नहीं किया, बल्कि उन्होंने पश्चिमी शास्त्रीय संगीत की बारीकियों को भी समझा। उन्होंने सिंथेसाइज़र बजाना सीखा। इन तीनों के मिश्रण से ही उनके संगीत में विविधता आई, और आज उनके गानों में पॉप कल्चर से लेकर सूफी और कव्वाली संगीत की लय सुनने को मिलती है।

संगीतकार पहले से ही बहुत प्रतिभाशाली थे, लेकिन अपने भाई के साथ मिलकर उन्होंने हिंदी म्यूजिक इंडस्ट्री को नया आयाम दिया। अपने भाई सुलेमान के साथ मिलकर उन्होंने 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'फैशन' जैसी फिल्मों के लिए गाने लिखे हैं और 2010 'फीफा विश्व कप' का एंथम भी कंपोज किया है। दोनों भाइयों की कुशल संगीत प्रतिभा ने उन्हें लेडी गागा के साथ "बॉर्न दिस वे" और पश्चिमी गीत "जुडास" को रीमिक्स किया।

फिल्मों में संगीत का जादू बिखरने के साथ-साथ मर्चेंट ने इंडियन आइडल में जज के रूप में भी काम किया है। सलीम ने सिर्फ गाने गाए ही नहीं, बल्कि गानों के लिए बेहतरीन संगीत भी बनाया। उन्होंने 'लव ब्रेकअप जिंदगी' फिल्म का रब राखा, फैशन का मरजावां, मौला ले, ले मेरी जान, और ओ रे पिया जैसे गानों के लिए संगीत कंपोज भी किया।

--आईएएनएस

पीएस/पीयूष

Trump Raises Global Tariffs to 15%, Calls SC Ruling “anti-American”

Spider-Man: Homecoming Stars Tom Holland and Zendaya Secretly Tied the Knot, Claims Actress’s Stylist Law Roach

US-Israel Attacks Iran LIVE: Israel Strikes Beirut After Hezbollah Claims Rocket Attack on Northern Israel

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations