साल 2014 में सलमान खान की एक फिल्म आई थी, उसका नाम था 'किक।' इस फिल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी विलेन की भूमिका में थे और इसमें उनका एक डायलॉग है, 'मौत को छूकर टक से वापस आ गया।' ये डायलॉग गौतम अडानी (Gautam Adani) के जीवन पर सटीक बैठती है क्योंकि उनके जीवन में दो ऐसे मौके आए, जब उनके जान पर बन आई थी, लेकिन बावजूद इसके वो बच गए। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि गौतम अडानी एक बार किडनैप हो चुके हैं और एक बार आतंकवादियों के बीच फंस चुके हैं। क्या है पूरा मामला, आइये समझते हैं।
Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp
Download our app on Play Store