मास नहीं, अच्छे दिल वाला हीरो बनना चाहता हूं, प्रोड्यूसर्स को प्रॉफिट देना मेरी प्राथमिकता है: विमल 
Entertainment

मास नहीं, अच्छे दिल वाला हीरो बनना चाहता हूं, प्रोड्यूसर्स को प्रॉफिट देना मेरी प्राथमिकता है: विमल

IANS

हैदराबाद, 28 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेता विमल अपनी अपकमिंग एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘वादम’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच फिल्म के ऑडियो रिलीज इवेंट में उन्होंने कहा कि वह “मास हीरो” की छवि के बजाय “अच्छे दिल वाला हीरो” कहलाना ज्यादा पसंद करेंगे।

डायरेक्टर मूर्ति ने इवेंट में कहा था कि फिल्म बहुत अच्छी बनी है और रिलीज के बाद विमल 'मास' हीरो बन जाएंगे। इस पर विमल ने जवाब दिया, “मैं मास हीरो नहीं बनना चाहता। अगर लोग मुझे अच्छे दिल वाले हीरो के रूप में जानते हैं तो मेरे लिए यही काफी है। मुझे अपनी ताकत का पता है।”

उन्होंने स्पष्ट करते हुए आगे कहा कि उनके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि भगवान उन्हें ऐसी स्थिति में रखें जहां वे उन प्रोड्यूसर्स को ठीक-ठाक मुनाफा दे सकें, जिन्होंने उन पर भरोसा जताकर उनकी फिल्मों में पैसा लगाया। विमल सफलता से ज्यादा ईमानदारी और जिम्मेदारी को महत्व देते हैं।

फिल्म ‘वादम’ को मसानी पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। हाल ही में रिलीज हुआ ट्रेलर काफी चर्चा में है। ट्रेलर में विमल को एक बैल के मालिक के रूप में दिखाया गया है, जिसका शानदार बैल जल्लीकट्टू के खेल में हिस्सा लेता है। कहानी में एक बूढ़ा आदमी हत्यारों की तलाश करता दिखता है, जो किसी का सिर काट सकें। कई हत्या की कोशिशें नाकाम होती हैं। ट्रेलर में एक्शन सीक्वेंस के साथ-साथ भावनात्मक और शानदार डायलॉग्स भी हैं। एक जगह विमल कहते हैं कि पैसे के लिए काम करने वाले पीछे हट सकते हैं, लेकिन इज्जत के लिए लड़ने वाले कभी नहीं झुकते। वहीं, हत्या का ऑर्डर देने वाला कहता है, “समझदार बनने की जरूरत नहीं, उसे सामने से मार डालो।”

फिल्म में विमल के अलावा नैटी (नटराज), सनशका श्री, मुनीशकांत, बाला सरवनन, आदुकलम नरेन, मधुसूदन राव, दीपा शंकर और इंदुमति मणिकंदन जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म के प्रोड्यूसर राजशेखर आर हैं। संगीत डी इम्मान ने दिया है, सिनेमैटोग्राफी प्रसन्ना एस कुमार की है और एडिटिंग साबू जोसेफ वीजे ने की है। स्टंट कोरियोग्राफी जी.एन. मुरुगन ने की है, जबकि डांस दिनेश, धीना और संतोष ने तैयार किए हैं। पी ए शनमुगम ने को-डायरेक्टर के रूप में काम किया है।

हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर ‘वादम’ 6 मार्च को थिएटर्स में रिलीज होगी।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

Hundreds killed in US-Israel attacks; Supreme Leader Khamenei and President Pezeshkian safe: Iranian Envoy

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing