आईओसीएल ने अप्रेंटिस के 144 नए पदों के लिए निकाली वैकेंसी, 9 मार्च तक करें आवेदन 
National News

आईओसीएल ने अप्रेंटिस के 144 नए पदों के लिए निकाली वैकेंसी, 9 मार्च तक करें आवेदन

IANS

नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। देश के प्रतिष्ठित संस्थान में नौकरी करने से अपने शानदार करियर की शुरुआत करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने शनिवार को अप्रेंटिसशिप के विभिन्न 144 पदों पर भर्ती के लिए एक नई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी की है।

आईओसीएल की ओर से जारी इन अप्रेंटिस पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 2 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगी और आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च को शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं, वे तय समय सीमा के भीतर अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

आईओसीएल ने जिन अप्रेंटिस पदों पर आवेदन मांगे हैं, उनमें तकनीशियन अप्रेंटिस, ट्रेड अप्रेंटिस और ग्रेजुएट अप्रेंटिस के अलग-अलग 144 पद शामिल हैं। वहीं, जारी पदों के लिए फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से ट्रेड अप्रेंटिस के लिए आईटीआई (2 वर्ष), टेक्नीशियन अप्रेंटिस के लिए डिप्लोमा (3 वर्ष), ग्रेजुएट अप्रेंटिस के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए 12वीं कक्षा की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता भी होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 24 साल निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

अप्रेंटिसशिप विभिन्न पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करने वाले अभ्यर्थियों का चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू सिर्फ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आईओसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म को जमा कर दें। लास्ट में फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

Hundreds killed in US-Israel attacks; Supreme Leader Khamenei and President Pezeshkian safe: Iranian Envoy

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”