काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश 
National News

काकीनाडा में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने जताया दुख, दिए जांच के निर्देश

IANS

काकीनाडा, 28 फरवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने से कई मजदूरों की जान चली गई, जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने हादसे पर गहरा दुख जताया और अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह घटना काकीनाडा के समरलाकोटा मंडल के वेतलापलेम गांव में स्थित एक पटाखा बनाने वाली यूनिट में हुई। शनिवार को इस कारखाने में हुए भयंकर विस्फोट के दौरान करीब 20 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। सभी विस्फोट का शिकार बन गए। हादसे के बाद शव घटनास्थल पर बिखरे हुए थे। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों से बातचीत कर दुर्घटना के बारे में जानकारी ली। वे उस समय विजयनगरम में थे, लेकिन जैसे ही उन्हें इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने सीनियर अधिकारियों से तुरंत संपर्क किया। उन्होंने हादसे के कारणों के बारे में पूछा और राहत कार्यों की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सूर्या फायर वर्क्स यूनिट में करीब 20 मजदूर काम करते थे, जहां हादसा हुआ।

मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि वह पीड़ितों को तत्काल मदद पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को राहत कार्यों पर कड़ी नजर रखने का आदेश दिया और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने का वादा किया। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि इस हादसे की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने मंत्रियों और सीनियर अधिकारियों को तुरंत घटनास्थल पर भेज दिया है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने एक्स प्लेटफॉर्म पर कहा, "काकीनाडा जिले के वेतलापलेम में पटाखे बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाके से बहुत बड़ा सदमा लगा है। यह दुख की बात है कि इस हादसे में कई लोगों की जान चली गई। मैंने इस घटना के बारे में बड़े अधिकारियों से बात की है। मैंने आदेश दिया है कि पीड़ितों को तुरंत मदद दी जाए। हम राहत के कामों पर नजर रख रहे हैं। हम प्रभावित परिवारों की मदद करेंगे।"

--आईएएनएस

पीआईएम/वीसी

Hundreds killed in US-Israel attacks; Supreme Leader Khamenei and President Pezeshkian safe: Iranian Envoy

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”