तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव 2026 का भव्य आगाज, सलमान अली ने मनमोहक प्रस्तुति दी 
National News

तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव 2026 का भव्य आगाज, सलमान अली ने मनमोहक प्रस्तुति दी

IANS

नवादा, 27 फरवरी (आईएएनएस)। नवादा के ऐतिहासिक स्थल हरिश्चन्द्र स्टेडियम में तीन दिवसीय ककोलत महोत्सव–2026 का भव्य उद्घाटन हुआ।

महोत्सव का दीप प्रज्वलन ककोलत के अभीक्षक यमुना पासवान, जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश और पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने महोत्सव के प्रति उत्साह और समर्थन प्रदर्शित किया।

महोत्सव के पहले दिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें चित्रकला, सुलेखन और मेहंदी प्रतियोगिता शामिल थी। शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध गायक सलमान अली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जैसे ही उन्होंने मंच संभाला, दर्शकों में उत्साह की लहर दौड़ गई।

अपने लोकप्रिय और सुपरहिट गीतों की श्रृंखला प्रस्तुत कर उन्होंने पूरे स्टेडियम को सुरमयी माहौल में बदल दिया। उनकी दमदार आवाज, ऊंचे सुरों पर पकड़ और भावपूर्ण गायन शैली ने श्रोताओं को आनंदित किया। रोमांटिक और सूफी गीतों पर दर्शक झूम उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से माहौल गूंज उठा। सलमान अली ने मंच से नवादा की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां के लोगों का स्नेह उन्हें पुनः आने के लिए प्रेरित करता है।

महोत्सव के दूसरे दिन, 28 फरवरी 2026 को कवि सम्मेलन, स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और संध्या में प्रसिद्ध गायक कुमार सत्यम की मनमोहक प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। तीसरे दिन, 1 मार्च 2026 को प्रातः 11 बजे खेल भवन में फरोग-ए-उर्दू सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लें और स्थानीय कला तथा संस्कृति को प्रोत्साहित करें। महोत्सव का उद्देश्य न केवल मनोरंजन प्रदान करना है, बल्कि नवादा की सांस्कृतिक विरासत और स्थानीय प्रतिभाओं को लोगों के सामने लाना भी है।

तीन दिवसीय महोत्सव ने पहले ही दिन अपने भव्य आयोजन और दर्शकों की उत्साही भागीदारी से यह साबित कर दिया कि नवादा में कला और संस्कृति के प्रति लोगों का प्रेम गहरा है। सलमान अली की प्रस्तुति ने महोत्सव को यादगार बना दिया, और दर्शकों ने देर रात तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

Hundreds killed in US-Israel attacks; Supreme Leader Khamenei and President Pezeshkian safe: Iranian Envoy

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”