मध्य प्रदेश में आठ लाख बालिकाओं का होगा एचपीवी टीकाकरण: सीएम मोहन यादव 
National News

मध्य प्रदेश में आठ लाख बालिकाओं का होगा एचपीवी टीकाकरण: सीएम मोहन यादव

IANS

भोपाल, 28 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए राज्य की आठ लाख बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य तय किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री यादव ने नई दिल्ली से वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहा है। इसी कड़ी में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारत बेटियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने की दिशा में ठोस कदम उठा रहा है; एचपीवी टीकाकरण अभियान उसी संकल्प का हिस्सा है। मध्यप्रदेश में बेटियों और महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्यव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया है, जिसके अंतर्गत म.प्र. सरकार ने लगभग 8 लाख किशोरियों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसके लिए केंद्र से 7 लाख 58 हजार 500 से अधिक वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुके हैं।

उन्होंने आगे कहा कि यह टीका 14 वर्ष पूर्ण कर चुकी है और 15 वर्ष से कम आयु की पात्र बालिकाओं को लगाई जाएगी। उन्हें वैक्सीन की केवल एक डोज दी जाएगी। बाजार में लगभग 4 हजार रुपये कीमत वाला यह टीका चिन्हित शासकीय संस्थानों में निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा; अभियान अगले तीन माह तक चलेगा।

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षित भविष्य के प्रति प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान आरंभ करने के लिए प्रदेशवासी उनके आभारी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है और इससे बचाव के लिए एचपीवी टीका अत्यंत प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से राज्य में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएनपी/एएमटी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

Hundreds killed in US-Israel attacks; Supreme Leader Khamenei and President Pezeshkian safe: Iranian Envoy

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”