ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी 
National News

ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

IANS

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल में संघर्ष के कारण मिडिल ईस्ट जाने वाली फ्लाइट कैंसिल होने से मुंबई में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुंबई एयरपोर्ट पर अबू धाबी जा रहे टूरिस्ट को इलाके में तनाव की वजह से फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी, जिससे वे रात भर फंसे रहे और एयरलाइंस से कोई अपडेट नहीं मिला। आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा, "वे 25 फरवरी को झारखंड से मुंबई के लिए निकले थे। शनिवार को वे मुंबई पहुंचे और यहां से रात को करीब 12 बजे फ्लाइट थी, लेकिन वह कैंसिल हो गई। इस कारण एयरपोर्ट के पास ही रात गुजारनी पड़ी।"

फ्लाइट में देरी और कैंसलेशन पर कर्नाटक की रहने वाली एक महिला खिलाड़ी ने कहा, "हम एक हॉकी टीम से हैं, जो यूरोप आइस हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने जा रही है। हम यूरोप चैंपियनशिप के लिए जा रहे थे, लेकिन अचानक युद्ध के कारण हमारी फ्लाइट कैंसल हो गई।"

एक आइस हॉकी खिलाड़ी ने मां ने कहा, "मेरा बेटा और उसके टीम के साथी आइस हॉकी स्पोर्ट के लिए भारतीय टीम को रिप्रेजेंट करने जर्मनी जा रहे हैं। बदकिस्मती से, युद्ध के हालात की वजह से फ्लाइट कैंसल कर दी गई हैं। बच्चे लगभग 2 साल से इस खेल की तैयारी कर रहे हैं। वे हर दिन रात 11 बजे तक प्रैक्टिस करते हैं।"

इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की। सरकार ने नागरिकों से शांति और संयम बनाए रखने व आधिकारिक निर्देशों का पालन करने का अनुरोध किया।

एडवाइजरी के अनुसार, कतर (दोहा), सऊदी अरब (रियाद), इजरायल (तेल अवीव), ईरान (तेहरान), इराक (बगदाद), कुवैत, बहरीन, ओमान (मस्कट), जॉर्डन व संयुक्त अरब अमीरात (अबू धाबी) में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।

महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि वह विदेश में रह रहे राज्य के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर सतर्क है और केंद्र सरकार व संबंधित भारतीय दूतावासों के साथ समन्वय में स्थिति की निगरानी कर रही है। सरकार ने दोहराया है कि सभी भारतीय नागरिक अफवाहों से बचें, सिर्फ आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल दूतावास से संपर्क करें।

--आईएएनएस

डीसीएच/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA