उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी की होली शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सामाजिक एकता प्रतीक 
National News

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने दी की होली शुभकामनाएं, कहा- यह पर्व सामाजिक एकता प्रतीक

IANS

देहरादून, 1 मार्च (आईएएनएस)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेशवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि होली रंग और उल्लास के त्योहार के साथ ही हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर्षोउल्लास के वातावरण में मनाया जाने वाला यह पर्व सामाजिक समरसता तथा एकता की भावना को भी सुदृढ़ बनाता है।

सीएम धामी ने कहा कि होली केवल रंगों का ही त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारी समृद्ध लोकसंस्कृति, शास्त्रीय संगीत परंपरा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता की जीवंतता तथा हमारी सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति का यह महत्वपूर्ण पर्व प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का भी संदेश देता है। यही नहीं, होली के अवसर पर होने वाले विभिन्न आयोजन नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, परंपराओं एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने के भी सशक्त माध्यम बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने भगवान बद्रीविशाल और बाबा केदार से कामना की कि होली का यह पर्व प्रदेश में समृद्धि और उन्नति के रंग लेकर हम सबके जीवन में और अधिक सुख-शांति के साथ सभी का जीवन सफलता के नये रंगों से रंगायमान हो।

इससे पहले, सीएम धामी ने रविवार को काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में आयोजित रंगोत्सव (होली मिलन कार्यक्रम) में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर होली मिलन कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सीएम धामी ने लिखा, "काशीपुर (ऊधम सिंह नगर) में आयोजित रंगोत्सव (होली मिलन कार्यक्रम) में सम्मिलित होकर उपस्थित देवतुल्य जनता को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।"

एक अन्य पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, "उत्तराखंड की होली अपने आप में विविधता, समृद्धि और लोकसंस्कृति की अनूठी परंपराओं को समेटे हुए है, जो यहां की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक सौहार्द को सशक्त रूप से प्रदर्शित करता है।"

--आईएएनएस

पीएसके

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA