ओवैसी के दिल में जिन्ना का जिन्न घुस गया है: गिरिराज सिंह 
National News

ओवैसी के दिल में जिन्ना का जिन्न घुस गया है: गिरिराज सिंह

IANS

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ओवैसी के दिल में जिन्ना का जिन्न घुस गया है।

असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी की हाल में पूर्ण हुई इजरायल यात्रा को लेकर कहा था कि भारत की विदेश नीति संतुलित और स्वतंत्र होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत को शांति, संवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून के सम्मान पर जोर देना चाहिए।

इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि ओवैसी नेशनल लीडर नहीं हैं। वे दुनिया के मुस्लिम लीडर बन गए हैं। उनके दिल में जिन्ना का जिन्न घुस गया है। वे भारत को तोड़ना चाहते हैं। अब दोबारा भारत नहीं टूटेगा।

घुसपैठ को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि बिल्कुल सही बात है। वर्तमान में बंगाल मुस्लिम घुसपैठियों के लिए सबसे बड़ी नर्सरी बन गई है। इन घुसपैठियों की पहचान बाहर करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि घुसपैठिया भारत की सुरक्षा के लिए खतरा रहा है। इसीलिए बंगाल से ममता बनर्जी की सरकार को बदलना जरूरी है। बंगाल में लाखों नहीं, करोड़ों घुसपैठिए मुस्लिम हैं, जिनको ममता बनर्जी सरकारी कागज देकर भारत का नागरिक बनाना चाहती हैं। बंगाल को चुनाव आयोग को गंभीरता से लेना चाहिए।

पीएम मोदी के कांग्रेस पर दिए बयान का समर्थन करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कांग्रेस को अगर मुस्लिम लीग या माओवादी पार्टी कहा है तो कुछ गलत नहीं कहा। उन्होंने 200 प्रतिशत सही कहा है। यह अर्बन नक्सल का दूसरा रूप है। राहुल गांधी पूरी दुनिया में देश को बदनाम करते हैं।

राहुल गांधी पर तंज कसते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की टीम वंशवाद की टीम है। चाहे बॉस जीरों पर आउट हो, लेकिन बॉस तो बॉस है। राहुल गांधी आज अर्बन नक्सल हैं, लेकिन बॉस हैं। राहुल गांधी कांग्रेस में जब तक रहेंगे, उसका सत्यानाश करते रहेंगे।

सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता हूं। एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में बिहार के लिए नीतीश कुमार ने जो 20 साल में काम किया है, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।"

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA