कैमूर में बस-ट्रक की टक्कर, बच्ची समेत 3 की मौत, 11 से अधिक लोग घायल 
National News

कैमूर में बस-ट्रक की टक्कर, बच्ची समेत 3 की मौत, 11 से अधिक लोग घायल

IANS

कैमूर, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर नशेज के समीप रविवार सुबह बस और ट्रक की टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसा उस समय हुआ जब जमशेदपुर से वाराणसी जा रही एक यात्री बस की विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बस में लगभग 70 यात्री सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस एक होटल पर चाय-नाश्ते के लिए रुकी थी। यहां से करीब तीन किलोमीटर आगे बढ़ते ही सामने से आ रहा ट्रक अचानक डिवाइडर पार कर बस की लेन में घुस गया और तेज रफ्तार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसे में जान गंवाने वालों में वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र निवासी दीपक पटेल की नौ वर्षीय पुत्री दीक्षिता कुमारी और भूलनपुर, वाराणसी निवासी आभा रानी की पहचान हो चुकी है। तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।

हादसे के सभी घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि कई का इलाज निजी क्लीनिकों में चल रहा है। 11 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कुदरा पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। कुदरा थाने के एएसआई बीएन उपाध्याय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आया था। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएके/पीयूष

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Trump Issues Strong Warning to Iran Over Possible Retaliation

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA