खाड़ी के देशों में फंसे लोगों की वापसी के लिए जदयू सांसद संजय झा ने विदेश मंत्री से की बात 
National News

खाड़ी देशों में फंसे लोगों की वापसी को जदयू सांसद ने विदेश मंत्री से की बात

IANS

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। जदयू सांसद संजय झा ने ईरान-अमेरिका के बीच चल रहे संघर्ष और विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ हुई बात पर बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों के अलावा बिहार के लोग खाड़ी देशों में रहते हैं और उनके परिवार के लोगों के फोन भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर से इस संबंध में बात की है। उन्होंने कहा कि उन देशों के लीडरशिप से बात हो रही है और वहां के सारे एयरपोर्ट बंद हैं।

जदयू सांसद संजय झा ने कहा कि खाड़ी के देशों में जो भी भारतीय हैं, वो घर के अंदर रहें और भारत सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है। जैसे ही स्थिति थोड़ी नॉर्मल होगी तो उनकी वापसी का रास्ता निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग चाहते हैं कि संघर्ष रुके। इस मामले को लेकर बिहार सरकार भी भारत सरकार के संपर्क में है।

साथ ही, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश के जन्मदिन को लेकर कहा कि नीतीश कुमार का जन्मदिन हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण है। जब नीतीश बिहार के मुख्यमंत्री बने, उससे पहले की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। ऐसे बिहार को बदलना, उसको सुधारना, उसकी इमेज ठीक करना और विश्वास पैदा करना कि बिहार भी बदल सकता है, वो नीतीश कुमार ही कर सकते थे। 20 साल के कार्यकाल में नीतीश कुमार हर एक पैरामीटर पर खरा उतरे। देश की तरक्की में नीतीश के नेतृत्व में बिहार भी अपना योगदान दे रहा है।

उन्होंने कहा कि मतदान करने के मामले में बिहार की जनता सबसे समझदार है। बिहार की जनता नीतीश कुमार पर भरोसा रखती है और उनके काम पर विश्वास करती है। उन्होंने हालात को बदलकर दिखाया है और हम लोग उनके जन्मदिन पर शुभकामना देते हैं।

विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग बिहार के बारे में नकारात्मक बोलते थे, नकारात्मक सोचते थे और नकारात्मक काम किए थे। उनके कार्यकाल में उद्योगपति भाग गए। उस दौर में सबका अपहरण होता था, क्या ये सच्चाई नहीं है। कोई पैसा तभी लगाता है, जब वहां की सरकार और कानून-व्यवस्था पर विश्वास होता है। बिहार में नीतीश कुमार से पहले जो सरकार थी, उसके समय में डर के मारे सारे उद्योगपति भाग गए और दूसरे राज्यों में अपने प्रोजेक्ट लगाए। उन्होंने कहा कि इनवेस्टमेंट के मामले में अगले पांच साल में बिहार भी देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

--आईएएनएस

एसडी/पीयूष

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA