गुजरात के धोलेरा में रेल मंत्री का आश्वासन: कर्मचारियों के लिए विशेष ट्रेन और टिकट की स्पेशल व्यवस्था 
National News

गुजरात के धोलेरा में रेल मंत्री का आश्वासन: कर्मचारियों के लिए विशेष ट्रेन और टिकट की स्पेशल व्यवस्था

IANS

धोलेरा, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को गति देने के लिए गुजरात के धोलेरा स्थित टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स के अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर फैब के निरीक्षण के दौरान केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंजीनियरों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए रेलवे की ओर से विशेष सुविधाओं का आश्वासन दिया।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि आप लोगों के बीच अहमदाबाद मंडल के रेल प्रबंधक वेद प्रकाश जी भी उपस्थित हैं। आप लोग अपना टिकट कन्फर्म इनसे करवा सकते हैं। रेलवे आप लोगों के लिए विशेष ट्रेन भी चलाएगी और टिकट कन्फर्मेशन के लिए विशेष कोटा भी उपलब्ध कराएगी। रेल मंत्री के इस आश्वासन से उपस्थित इंजीनियरों और कर्मचारियों में उत्साह का माहौल देखा गया। मंत्री के बयान के बाद सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने खड़े होकर मंत्री और मंडल रेल प्रबंधक का आभार व्यक्त किया।

मंत्री ने कहा कि सेमीकंडक्टर जैसे रणनीतिक और उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना सरकार और भारतीय रेलवे की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रेलवे द्वारा प्रदान की जा रही ये विशेष सुविधाएं कर्मचारियों के आवागमन को सुगम बनाएंगी और देश के इस महत्वपूर्ण मिशन को और गति देंगी।

धोलेरा में स्थापित हो रहा यह सेमीकंडक्टर फैब भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो देश को वैश्विक सेमीकंडक्टर निर्माण के क्षेत्र में एक मजबूत स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

--आईएएनएस

पीएसके

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA