झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार 
National News

झारखंड: गढ़वा में शख्स की सरे बाजार गोली मारकर हत्या के मामले का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

IANS

गढ़वा, 1 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र स्थित भीड़-भाड़ वाले बिजका बाजार में तीन दिन पहले दिनदहाड़े दीपक चौधरी नामक शख्स की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और दो मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं। हत्या की वजह जमीन विवाद बताई गई है। यह वारदात 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे हुई थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाजार में सब्जी बेच रहे दीपक चौधरी पर एक हमलावर ने अचानक फायरिंग कर दी। तीन गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायल दीपक को मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक भंडरिया थाना क्षेत्र के फकीराडीह गांव का निवासी था।

घटना के बाद पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी साक्ष्यों और सूचना तंत्र के आधार पर टीम ने मामले में शामिल आरोपियों की पहचान की।

पुलिस ने विजय सिंह, जेठू सिंह और घटना में सहयोग करने वाले सरजू चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय उनके पास से हथियार बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आया है कि दीपक चौधरी और सरजू चौधरी के बीच पुराने जमीन विवाद को लेकर तनाव चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सरजू चौधरी ने अन्य आरोपियों की मदद से हत्या की साजिश रची और वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA