झारखंड भाजपा ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया संगठन कौशल का मंत्र, पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प 
National News

झारखंड भाजपा ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को दिया संगठन कौशल का मंत्र, पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

IANS

रांची, 1 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास के उद्देश्य से ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ की शुरुआत की है। इसी क्रम में रांची में रविवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, विषय-वस्तु, और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस कार्यशाला की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने की। कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, प्रदेश और जिला स्तर की प्रशिक्षण टोली के सदस्य शामिल हुए। नेताओं ने प्रशिक्षण को संगठनात्मक सुदृढ़ता की आधारशिला बताते हुए इसे मंडल स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।

मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यकर्ता निर्माण की कुंजी है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा, कार्यपद्धति, इतिहास और संगठनात्मक संस्कृति से कार्यकर्ताओं को व्यवस्थित रूप से परिचित कराना अत्यंत आवश्यक है। उनके अनुसार, प्रशिक्षित और वैचारिक रूप से स्पष्ट कार्यकर्ता ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत कार्यकर्ता ही पार्टी की वास्तविक शक्ति हैं। उन्होंने प्रशिक्षण के माध्यम से वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठनात्मक दक्षता को और मजबूत करने की जरूरत बताई।

प्रदेश प्रभारी एवं सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने प्रधानमंत्री के ‘पंच प्रण’ को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए कार्यकर्ताओं को सामाजिक समावेशन, पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन जैसे विषयों पर भी जागरूक किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों में जनभागीदारी बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही इन योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचा सकते हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने निर्देश दिया कि मंडल स्तर तक प्रशिक्षण कार्यक्रम को मार्च-अप्रैल तक पूरा किया जाए, ताकि संगठनात्मक ढांचा और अधिक सशक्त बन सके। कार्यशाला का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने किया।

--आईएएनएस

एसएनसी/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA