द्रविड़ियन हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे स्टालिन 
National News

द्रविड़ियन हस्तियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे स्टालिन

IANS

चेन्नई, 1 मार्च (आईएएनएस)। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन रविवार को अपना 73वां जन्मदिन मनाएंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के साथ ही इस दिन के कार्यक्रम व्यक्तिगत उपलब्धियों और राजनीतिक प्रतिबद्धता के साथ मनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री स्टालिन मरीना बीच स्थित पूर्व मुख्यमंत्री सीएन अन्नादुरई के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिन की शुरुआत करेंगे। इसके बाद वे अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के स्मारक पर जाएंगे और द्रविड़ आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे। साथ ही, अपने सार्वजनिक जीवन की परंपरा को जारी रखते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन वेपेरी स्थित पेरियार थिदल में समाज सुधारक पेरियार ईवी रामासामी के स्मारक पर भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

इस कदम को पेरियार द्वारा प्रतिपादित और अन्नादुरई व करुणानिधि द्वारा संस्थागत रूप में दिए गए सामाजिक न्याय, तर्कवाद और आत्मसम्मान के सिद्धांतों के प्रति डीएमके की मूलभूत प्रतिबद्धता की पुनरावृत्ति के रूप में देखा जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री टेयनमपेट स्थित डीएमके मुख्यालय अन्ना अरिवलयम जाएंगे, जहां उनका वरिष्ठ पार्टी नेताओं, जिला सचिवों, विधायकों, गठबंधन प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनंदन किया जाएगा।

राज्य भर के पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इकट्ठा होकर अपनी शुभकामनाएं देंगे, जिससे यह अवसर संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन में बदल जाएगा। चुनावों से पहले पूरे राज्य में जन्मदिन समारोहों की भव्य योजना बनाई जा रही है। डीएमके की जिला इकाइयों ने कल्याणकारी पहल, रक्तदान शिविर, वंचितों को सहायता वितरण और पिछले पांच वर्षों में सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने वाली जनसभाओं का आयोजन किया है।

पार्टी के सूत्रों का कहना है कि ये समारोह कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी के चुनावी वादों को मजबूत करने का एक कारगर माध्यम भी साबित होंगे। इस अवसर पर बैनर, जनसंपर्क कार्यक्रम और सोशल मीडिया अभियान भी चलाए जाने की तैयारी है। स्टालिन के 73वें जन्मदिन पर राजनीतिक संदेश और जमीनी स्तर पर जुड़ाव का मिश्रण देखने को मिलेगा, जो डीएमके द्वारा महत्वपूर्ण चुनावी मुकाबले से पहले अपने आधार को मजबूत करने के प्रयास को रेखांकित करता है।

--आईएएनएस

पीयूष/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Trump Issues Strong Warning to Iran Over Possible Retaliation

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA