नीतीश कुमार ने बिहार में विकास को ताकत देने का काम किया: अशोक चौधरी 
National News

नीतीश कुमार ने बिहार में विकास को ताकत देने का काम किया : अशोक चौधरी

IANS

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास को ताकत देने का काम किया है। उन्होंने बिहार के गौरव को बढ़ाया है।

मंत्री अशोक चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी रही।

मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि हर व्यक्ति को छह महीने में एक बार रक्तदान करना चाहिए, खासकर जिनका ब्लड ग्रुप रेयर है। यह समाज के लिए बड़ा योगदान है।

अशोक चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार का गौरव बढ़ाया है और उनके जन्मदिन पर सभी उत्साहित हैं।

उन्होंने कहा कि लोगों में इस बात को लेकर डर रहता है कि रक्तदान करने से शरीर में कमजोरी आएगी। लेकिन, ऐसा नहीं होता है, कोई भी स्वस्थ व्यक्ति और युवा रक्तदान कर सकता है। साथ ही दूसरों को भी प्रेरित कर सकता है कि वह इस नेक काम में आगे आएं। रक्तदान जरूर करना चाहिए, इससे कोई कमजोरी नहीं होती है।

पश्चिम बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि यह देश अपने नागरिकों का है, जो यहां पैदा हुए हैं। बाहर से आने वाले, वोटर बनने वाले और राष्ट्रवाद का दावा करने वाले लोगों की पहचान होनी चाहिए।

विपक्ष के सवालों पर अशोक चौधरी ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया निष्पक्ष चुनाव के लिए बेहद जरूरी है। डुप्लीकेट, दो जगहों पर नाम होने और मृतकों के नाम ठीक किए जा रहे हैं। कुछ भी गलत तरीके से नहीं हटाया जा रहा है, प्रोसेस ठीक से किया जा रहा है। अगर किसी को लगता है कि उसका नाम काटा गया है तो वे आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। चुनाव आयोग किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटा रहा है, अवैध लोगों के नाम काटे जा रहे हैं।

--आईएएनएस

डीकेएम/एबीएम

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA