निशांत कुमार को राजनीति में मौका मिलना चाहिए: उपेंद्र कुशवाहा 
National News

बिहार सीएम के बेटे निशांत कुमार को राजनीति में मौका मिलना चाहिए: उपेंद्र कुशवाहा

IANS

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। आरएलएम सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर कहा कि उन्हें राजनीति में आना चाहिए, उन्हें मौका तो जरूर मिलना चाहिए।

पटना में रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। जदयू कार्यकर्ताओं ने केक काटा और बच्चों को खिलाया। इस दौरान पटना की सड़कों पर सीएम नीतीश कुमार की बड़ी-बड़ी तस्वीरें लगाई गईं। इस बीच एक बार फिर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के राजनीति में आने की मांग तेज होती दिखी। जदयू कार्यकर्ताओं के अनुसार, अब निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए।

जदयू कार्यकर्ताओं की मांग पर आरएलएम सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि हम पहले से कह रहे हैं कि निशांत को मौका मिलना चाहिए, हालांकि राजनीति में आने का फैसला उनका होगा। उनके पिताजी प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। जो भी फैसला लेना होगा, वह तो जदयू को लेना है।

उन्होंने सीएम नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान उन्हें लंबी उम्र दें, स्वस्थ रखें और इसी तरह लोगों की सेवा करते रहें।

यह पहली बार नहीं है कि निशांत कुमार के राजनीति में आने को लेकर अटकलें तेज हुई हैं। बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान भी दावा किया गया था कि निशांत कुमार चुनाव लड़ेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

गत वर्ष निशांत कुमार के जन्मदिन पर सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने एक पोस्ट के माध्यम से निशांत कुमार को जदयू के लिए नई उम्मीद बताया था। कुशवाहा ने कहा था कि जदयू के मुखिया के लिए अब सरकार और पार्टी दोनों का संचालन स्वयं उनके लिए भी उचित नहीं है। सरकार चलाने का उनका लंबा अनुभव है, जिसका लाभ राज्य को आगे भी मिलता रहे, यह फिलहाल राज्य हित में अति आवश्यक है, लेकिन पार्टी की जवाबदेही के हस्तांतरण के विषय पर समय रहते ठोस फैसला ले लें। यही उनके दल के हित में है।

जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी मानते हैं कि निशांत कुमार को पार्टी की बागडोर संभालने के लिए आगे आना चाहिए जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी खुशी मिले।

इधर इजराइल-ईरान संघर्ष पर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह युद्ध भारत समेत दुनिया के लिए चिंता का विषय है।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA