भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होने के बाद ममता सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू: तुहिन सिन्हा 
National News

भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू होने के बाद ममता सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू: तुहिन सिन्हा

IANS

मुंबई, 1 मार्च (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी और भाजपा में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मुंबई से भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने कहा कि आज बंगाल में पार्टी की परिवर्तन यात्रा शुरू होने के साथ ही ममता बनर्जी की सरकार का काउंटडाउन शुरू हो गया है।

तुहिन सिन्हा ने कहा कि भाजपा के लिए यह सिर्फ एक पॉलिटिकल लड़ाई नहीं है। भाजपा कई दशकों से बंगाल की पहचान को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है। अवैध घुसपैठियों ने कब्जा कर रखा है, ममता बनर्जी की सरकार संरक्षण दे रही है और अवैध वोटरों को बचाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार की लाभकारी योजना आयुष्मान भारत योजना को बंगाल में लागू नहीं होने दिया। इस योजना का लाभ बंगाल की जनता को नहीं मिल रहा है। कोलकाता के अंदर इंफ्रास्ट्रक्चर का अभाव लोगों को परेशान कर रहा है।लोग पलायन कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने आम बंगालियों को प्रताड़ित किया है। अवैध घुसपैठियों को लेकर जनता में आक्रोश है और परिवर्तन यात्रा के जरिए आक्रोश दिखाई देगा। ममता बनर्जी की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 5 हजार किलोमीटर के दायरे में परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। बंगाल अब बदलने वाला है।

टीएमसी द्वारा राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम की घोषणा पर भाजपा नेता तुहिन सिन्हा ने कहा कि वे किसे नॉमिनेट करते हैं, यह उनका अंदरूनी मामला है। हालांकि कुछ सवाल उठते हैं। क्या मेनका गुरुस्वामी, कपिल सिब्बल का टीएमसी वर्जन हैं, क्योंकि हमने देखा है कि उन्होंने अलग-अलग विवादित मामलों में सुप्रीम कोर्ट में लगातार टीएमसी सरकार का बचाव किया है। हाल के ईडी मामले में टीएमसी सरकार को मेनका गोस्वामी ने डिफेंड किया था।

--आईएएनएस

डीकेएम/वीसी

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA