भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश, हमें अपने नागरिकों की चिंता: भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन 
National News

भारत युद्ध का नहीं, बुद्ध का देश, हमें अपने नागरिकों की चिंता : भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन

IANS

नई दिल्ली, 1 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका और इजरायल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत के बाद मध्य पूर्व में हालात तनावपूर्ण चल रहे हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने रविवार को बताया कि भारत सरकार युद्धग्रस्त देशों में फंसे अपने नागरिकों को सही-सलामत लाने के लिए काम कर रही है।

शाहनवाज हुसैन ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "जिस तरह से युद्ध का माहौल है, जहां भी भारतीय हैं, उनकी चिंता भारत सरकार कर रही है। हमारे दूतावास अपने लोगों के संपर्क में हैं। भारत का हमेशा ऐसा पक्ष रहता है कि युद्ध न हो। भारत हमेशा युद्ध नहीं, बुद्ध के पक्ष का देश रहा है। हम शांति के पक्ष में रहते हैं। हमारा देश इसी प्रयास में रहता है। गल्फ देशों में बहुत बड़ी तादाद में भारतीय लोग रहते हैं। उनको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े, जिसके लिए भारत सरकार प्रयास कर रही है।"

उन्होंने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, "राहुल गांधी अब अपने ही कार्यकर्ता को धमकी दे रहे हैं। राहुल गांधी से अगर उनकी पार्टी के लोग कुछ सवाल पूछ लें, तो राहुल अब सार्वजनिक रूप से धमकी देने लगे हैं कि वो और मल्लिकार्जुन खड़गे मिलकर उसे ठीक कर देंगे। कोई ऐसा नेता होता है, जो अपने कार्यकर्ता को ठीक करने की बात करता है। यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस पार्टी की अब ऐसी हालत हो चुकी है। राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं, लेकिन वो अपने ही कार्यकर्ता को मंच से धमका रहे हैं।"

उन्होंने दिल्ली के एआई समिट में यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन की निंदा करते हुए कहा, "यूथ कांग्रेस के लोगों ने देश के साथ बहुत ही विश्वासघात किया है। जिस तरह से एआई समिट में पूरी दुनिया के देश आए थे और उस दौरान यूथ कांग्रेस ने जिस नंगेपन का प्रदर्शन किया, उस नंगेपन के पीछे की साजिश की जांच तो करनी ही पड़ेगी।"

उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, "केजरीवाल जितना भी ड्रामा कर लें, उससे कुछ होने वाला नहीं है। अभी तक एजेंसी के पास ऊपर की अदालत में जाने के लिए अधिकार है। अरविंद केजरीवाल की सरकार अभी कह रही है कि वे शराब मामले में नहीं थे, लेकिन उनकी सरकार ने दिल्ली में न जाने कितने घोटाले किए हैं। अभी केजरीवाल को बहुत से सवालों का जवाब देना है। वे खुद से ही अपने आप को कट्टर ईमानदार का सर्टिफिकेट दे रहे हैं।"

इसके अलावा शाहनवाज हुसैन ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "हम ऊपर वाले से दुआ करते हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की के मामले में और आगे जाए। नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहते हुए बिहार को विकसित राज्य बनाए, हमारी ऐसी कामना है।"

--आईएएनएस

एससीएच/वीसी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA