मध्य पूर्व एयरस्पेस बंद होने के बाद कर्नाटक सरकार ने आपातकालीन केंद्रों का संचालन शुरू किया 
National News

मध्य पूर्व एयरस्पेस बंद होने के बाद कर्नाटक सरकार ने आपातकालीन केंद्रों का संचालन शुरू किया

IANS

बेंगलुरु, 1 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक सरकार ने मध्य पूर्वी देशों द्वारा हवाई क्षेत्र को बंद किए जाने के बाद अपने नागरिकों के लिए आपातकालीन केंद्रों का संचालन शुरू कर दिया। हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण कई यात्री फंसे हुए हैं।

कर्नाटक के राजस्व मंत्री और कृष्णा बायरे गौड़ा ने रविवार को जारी एक प्रेस नोट में बताया कि कई देशों ने नोटिस टू एयरमैन जारी किए हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में रुकावट पैदा हो गई है।

मंत्री ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ताजा सलाह के अनुसार, ईरान, इजरायल, लेबनान, सऊदी अरब, बहरीन, ओमान, इराक, जॉर्डन, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात और कतर का हवाई क्षेत्र 2 मार्च तक बंद रहेगा।

इस हवाई यात्रा के अवरोध के कारण कई देशों के यात्री यूएई और दुबई में फंस गए हैं।

मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा के निर्देश पर राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र और सभी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र पूरी तरह सक्रिय कर दिए गए हैं और स्थिति की निगरानी एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए 24 घंटे काम कर रहे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र और सभी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र नियमित रूप से विदेश मंत्रालय और प्रभावित देशों में भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों द्वारा जारी एडवाइजरी की जानकारी लोगों तक पहुंचा रहे हैं। नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के अधिकारियों को भी सक्रिय कर दिया गया है।

हेल्पलाइन नंबर और दूतावासों द्वारा जारी सलाह सभी जिला आपातकालीन केंद्रों में प्रदर्शित की जा रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है।

अधिकारियों ने यह भी बताया कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र और नई दिल्ली में कर्नाटक भवन के अधिकारी विदेश मंत्रालय की रैपिड रिस्पांस सेल के साथ समन्वय बना कर काम रही है। राज्य और जिला आपातकालीन केंद्रों में प्राप्त मदद के अनुरोधों को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है।

राज्य सरकार ने प्रभावित मध्य पूर्वी देशों में रहने वाले कर्नाटकवासियों से स्थानीय प्राधिकरणों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और हेल्पलाइन नंबरों के माध्यम से भारतीय दूतावास या वाणिज्य दूतावास से संपर्क करने का अनुरोध किया है।

राजस्व मंत्री कृष्ण बायरे गौड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ वे भी स्थिति की लगातार निगरानी कर रहे हैं और जैसे-जैसे हालात बदलेंगे, जरूरी अपडेट जारी किए जाएंगे।

--आईएएनएस

एएमटी/डीकेपी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA