सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के प्रिय नेता बताया 
National News

सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के प्रिय नेता बताया

IANS

पटना, 1 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 75वें जन्मदिन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री को विकास पुरुष, सुशासन बाबू और जन-जन के प्रिय नेता बताया और कहा कि उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में राज्य ने विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयां प्राप्त की है। चौधरी ने कहा कि ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।

डिप्टी सीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2005 से पूर्व के भयावह जंगलराज से बिहार को बाहर निकाला। उनके नेतृत्व में एनडीए सरकार ने यहां कानून का राज स्थापित किया। दशकों से पिछड़ रहे प्रदेश को विकास की मुख्यधारा में लाते हुए सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए गए।

सीएम नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए भी ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने देश में सबसे पहले पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देकर आधी आबादी को पूरा सम्मान देने का काम किया। जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। आज जीविका दीदी के द्वारा 60 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा का व्यवसाय किया जा रहा है। पिछले 20 सालों में यहां करीब 60 लाख लोगों को नौकरी और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। एनडीए सरकार में बिहार विकास के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य की विकास दर इस प्रगति का प्रमाण है।

उपमुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि श्री नीतीश कुमार स्वस्थ, दीर्घायु एवं ऊर्जावान रहें तथा राज्य को विकास की नई दिशा प्रदान करते रहें।

--आईएएनएस

डीकेपी/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA