साप्ताहिक राशिफल 2 मार्च से 8 मार्च 2025 तक 
National News

साप्ताहिक राशिफल 2 मार्च से 8 मार्च 2025 तक

IANS

लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी; इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है; आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा; और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। व्यापारी वर्ग के जातकों को नए मार्गों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका पराक्रम और साहस आपके व्यापार को आगे बढ़ाएगा। यात्राओं के योग बने रहेंगे। आय के साथ साथ खर्चे भी बढ़ सकते हैं। हफ्ते के मध्य में कुछ कठिनाई महसूस हो सकती है। लेकिन आगे सब ठीक होगा। राजनीतिक सफलता प्राप्ति हो सकती है। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा।

वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित विकार परेशान कर सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन करने से बचें। क्रोध तथा वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता रहेगी अन्यथा पारिवारिक लोगों के मध्य मतभेद उत्पन्न हो सकते है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए हफ्ता अच्छा बना हुआ है। संतान पक्ष से प्रेम भाव बढ़ेगा। धन लाभ को लेकर किये जा रहे प्रयासों में सफल रहेंगे।

मिथुन लग्नराशि : इस सप्तहा मिथुन राशि के जातकों को सेहत से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक उलझने बनी रह सकती है। वैवाहिक जीवन उतार चढ़ाव भरा बना रहेगा। व्यापारिक वर्ग के लोगो को व्यापार तथा साझेदारो से तकलीफ मिल सकती है। यात्राएं के योग रहेंगे। इस हफ्ते आपका बैंक बेलेन्स गड़बड़ा सकता है। अतः सोच विचार के बाद ही खर्च तथा निवेश करें।

कर्क लग्नराशि :इस सप्तहा कर्क राशि के जातकों की मानसिक उलझने बढ़ सकती है। लाभ कम तथा खर्च अधिक हो सकता है। जीवन साथी के साथ संबंधो में परेशानिया प्राप्त होगी। सेहत भी इस हफ्ते आपको परेसान करेंगी। इस हफ्ते सब्र बनाये रखें आगे सब ठीक होगा। छात्रों के लिए एक दो दिन छोड़कर बाकी का हफ्ता अच्छा बना रहेगा। यात्राओं में तकलीफ प्राप्त हो सकती है।

सिंह लग्नराशि : यह सप्ताह सिंह राशि के जातकों के व्यापार में वृद्धि होगी। आय प्राप्ति के नए मार्ग मिल सकते है। इस हफ्ते आपको प्रॉपर्टी से सम्बन्धित किसी प्रकार का लाभ प्राप्त होगा। नया घर खरीदने का मन बना सकते है। राजनीति में आप बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे तथा सफल भी रहेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ सकती है। संतान को लेकर कुछ परेशान हो सकते है।

कन्या लग्नराशि :इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को व्यापार से संबंधित लाभ की प्राप्ति होगी। यह हफ्ता आपके साहस तथा पराक्रम में वृद्धि वाला रहेगा। भाई बहनों द्वारा लाभ की प्राप्ति होगी। माता पिता को कष्ट हो सकता है। आपके सुखों में व्यवधान उत्पन्न हो सकते है। छात्रों के लिए हफ्ता ठीक ठाक बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आलस्य से बचें अन्यथा कार्यो की गति मध्यम पड़ सकती है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों के बैंक बैलेंस में धन की वृद्धि होने के योग रहेंगे। इस हफ्ते आप कार्यो को लेकर अधिक व्यस्त बने रहेंगे। कार्यो के दबाव के चलते मानसिक तनाव बना रह सकता है अतः उससे बचे। धन लाभ को लेकर यह हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा। कोई नया व्यापार समझौता आपको प्रसन्नता देगा। छात्रों को इस हफ्ते अच्छी सफलता की प्राप्ति होगी। यात्रा होगी।

वृश्चिक लग्नराशि : यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी तथा व्यवसाय में नए लोगो से संपर्क होगा जो कि लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा बॉस लोग आपकी तारीफ करेंंगे। क्रोध तथा अहंकार से दूर रहे उचित रहेगा। यह हफ्ता आपको अचानक धन देने वाला बना रहेगा लाभ उठाये। व्यर्थ के मामलों से अपने आप को दूर रखें।

धनु लग्नराशि :इस सप्ताह धनु राशि के जातकों के खर्चे बढ़ने कीसम्भावना बन रही है। नौकरी तथा व्यवसाय में आप मन लगाकर कार्य करेंंगे तथा सफलता प्राप्त करेंंगे। इस हफ्ते आपको कुछ दुविधा पूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है, किन्तु आप घबराये नहीं, समय के साथ सब ठीक तथा आपके पक्ष में रहेगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्क़ते दूर होगी। जीवनसाथी के साथ प्रेम भाव बनाये रखें।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को धन लाभ देने वाला रहेगा। रुका हुआ पैसा इस हफ्ते प्राप्त हो सकता है। खर्चों में अधिकता बनी रह सकती है। जीवन साथी का स्वास्थ्य परेशान कर सकता है तथा उस पर खर्च भी हो सकता है। हफ्ते के मध्य भाग में अपनी सेहत का ध्यान रखें,क़ानूनी मसलो में हानि उठानी पड़ सकती है। संतान के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंंगे।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुम्भ राशि के जातकों को नौकरी से सम्बन्धित कोई अच्छी ख़बर की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त होगा। संतान को लेकर परेशान हो सकते है। यह हफ्ता भोग विलासिता में अधिक व्यतीत हो सकता है। प्रॉपर्टी से सम्बन्धित परेशानियों का समाधान प्राप्त होगा। भाग्य की मदद आपको सभी कार्यो में सफल बनाएगी।

मीन लग्नराशि : यह सप्ताह मीन राशि के जातकों को नौकरी के सन्दर्भ में यात्रा हो सकती है। अगर किसी जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ था तो आपको सफलता की प्राप्ति होगी। आय के नए मार्ग प्राप्त हो सकते है। इस हफ्ते आप कुछ बातों को लेकर तनावग्रस्त हो सकते हैं। संयम बनाये रखें धीरे धीरे सभी कुछ ठीक हो जाएगा। माता पिता की सगा। माता पिता की सेहत का ध्यान रखें।

(साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।)

प्रस्तुति: कलाशांति ज्योतिष

मोबाइल नं: 91-6261231618

मेल: कलाशांतिज्योतिष@.जीमेल.कॉम

वेबसाइट: डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.कलाशांतिज्योतिष.कॉम

--आईएएनएस

एएस/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Trump Issues Strong Warning to Iran Over Possible Retaliation

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA