सेमीकंडक्टर और रेलवे के विकास में गुजरात का बड़ा योगदान, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी 
National News

'सेमीकंडक्टर और रेलवे के विकास में गुजरात का बड़ा योगदान', केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

IANS

गांधीनगर, 1 मार्च (आईएएनएस)। गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 'गुजरात सेमीकनेक्ट सम्मेलन 2026' में रविवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि शनिवार भारत के इतिहास में इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बहुत बड़ा दिन था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन किया। यह वही वादा था, जो उन्होंने वर्षों पहले भारत में सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री लाने का किया था और अब वह पूरा हो गया।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी दूसरा प्लांट कमर्शियल प्रोडक्शन में जाएगा और इस साल दो अन्य प्लांट भी शुरू होंगे। कुल 10 प्लांट को मंजूरी दी गई है, जिनमें से इस साल चार प्लांट का प्रोडक्शन या उद्घाटन होगा।

अश्विनी वैष्णव ने गुजरात के योगदान की भी सराहना की और कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री के लिए बन रहे इकोसिस्टम में गुजरात का बड़ा हाथ है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की तारीफ की।

इसके बाद उन्होंने रेलवे के विकास पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस साल रेलवे को गुजरात में रिकॉर्ड 17,366 करोड़ रुपए का बजट दिया गया है, जबकि साल 2009-14 में केवल 589 करोड़ रुपए का बजट मिलता था।

उन्होंने कहा कि गुजरात में कुल 1,28,748 करोड़ रुपए के रेलवे निवेश हो रहे हैं। इस बजट के तहत 87 रेलवे स्टेशनों का नवीनीकरण हो रहा है और 21 स्टेशनों का काम पूरा हो चुका है। अहमदाबाद, साबरमती, सूरत, उधना और सोमनाथ समेत कई स्टेशनों पर काम तेजी से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बुलेट ट्रेन का काम भी अच्छी प्रगति पर है और अगले साल मुंबई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन शुरू होगी। ट्रेन 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी और मुंबई से अहमदाबाद की यात्रा केवल 1 घंटे 57 मिनट में पूरी होगी। अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारी हाल ही में आए और बुलेट ट्रेन की प्रगति और गुणवत्ता देखकर बहुत संतुष्ट हुए। इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने 7 नए बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट्स को भी मंजूरी दी है।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Ayatollah Arafi Appointed to Temporarily Lead Iran After Khamenei’s Death

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA