दिल्ली के स्कूलों में फिर बम धमकी, पुलिस और दमकल अलर्ट पर 
National News

दिल्ली के स्कूलों में फिर बम धमकी, पुलिस और दमकल अलर्ट पर

IANS

नई दिल्ली, 2 मार्च (आईएएनएस)। दिल्‍ली के स्कूलों को बम धमकी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। सोमवार सुबह एक बार फिर कुछ स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 8 बजे के बाद स्कूलों के स्टाफ ने ईमेल देखा और तुरंत दमकल और पुलिस को सूचित किया। इस बार आर्मी पब्लिक स्कूल दिल्ली कैंट, सलवान पब्लिक स्कूल और मीरा पब्लिक स्कूल जनकपुरी को धमकी मिली है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ते और स्निफर डॉग्स मौके पर पहुंच गए। दमकल की टीम ने भी स्कूलों में चेकिंग शुरू कर दी। स्कूल के आसपास के इलाकों को सुरक्षा की दृष्टि से सील कर दिया गया ताकि बच्चों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। हालांकि, अब तक किसी भी तरह का संदिग्ध सामान नहीं मिला है। वहीं, किसने यह धमकी भरा ईमेल भेजा है, पुलिस इसका भी पता लगाने में जुटी है। साथ ही सभी लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली में यह धमकियां नई नहीं हैं। पिछले सोमवार को धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल और लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को भी बम धमकी मिली थी। उस समय भी तुरंत कार्रवाई की गई थी। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गहनता से जांच की, लेकिन किसी तरह की कोई संदिग्ध सामग्री नहीं बरामद की गई।

इससे पहले, दिल्ली की स्कूलों के अलावा दिल्ली सचिवालय, दिल्ली विधानसभा और लाल किला को भी धमकी मिल चुकी है। इस तरह की धमकियां आम लोगों और खासकर छात्रों के लिए चिंता का कारण बनती जा रही हैं। हालांकि पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हर बार पूरी सतर्कता के साथ कार्रवाई करती हैं और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए आसपास के इलाके को तुरंत सील कर देती हैं।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Israel Strikes Beirut After Hezbollah Claims Rocket Attack on Northern Israel

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA