मुंबई पुलिस ने 42 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार 
National News

मुंबई पुलिस ने 42 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

IANS

मुंबई, 2 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई में 42 साल से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस के भायखला पुलिस स्टेशन की टीम ने पायधुनी इलाके में आरोपी को गिरफ्तार किया।

मुंबई पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ भायखला पुलिस स्टेशन में वर्ष 1984 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया था। उस समय शिकायतकर्ता सदानंद शेट्टी पर चाकू से हमला किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी को जमानत मिल गई थी लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वह फरार हो गया। अदालत में पेश न होने के कारण उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद उर्फ सलीम अब्दुल दोराजीवाला (सत्तार) के रूप में हुई है, जो मझगांव इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है। वह काफी समय से अपने घर पर नहीं रहता था और लोकेशन भी बदलता रहता था, इसीलिए इसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी की तलाश कई वर्षों तक जारी रखी लेकिन वह लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। जांच में सामने आया कि वह ओडिशा, विशाखापटनम और आंध्र प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में छिपकर रह रहा था। पुलिस की लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर थी लेकिन वह हर बार बच निकलता था।

भायखला पुलिस को रविवार को गोपनीय सूचना मिली कि आरोपी मुंबई लौट आया है और पायधुनी इलाके में देखा गया है। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके में घेराबंदी की और सादे कपड़े में पुलिसकर्मी तैनात किए गए, जिससे आरोपी पहचान न पाए और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ में पता चल सकेगा कि फरारी के दौरान उसने कहीं और कोई अपराध तो नहीं किया। साथ ही कौन-कौन उसकी सहायता कर रहा था। उसकी सहायता करने वालों पर भी कार्रवाई की जा सकती है। 42 साल बाद हुई इस गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

--आईएएनएस

एसएके/पीयूष

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

US-Israel Attacks Iran LIVE: Israel Strikes Beirut After Hezbollah Claims Rocket Attack on Northern Israel

Hundreds Gather on the Streets of DC; Opinions Sharply Divided on Iran Strikes

Norway’s $2-Trillion Sovereign Wealth Fund Drops Adani Green Energy from Portfolio over Corruption and Financial Crime Allegations

US, Israel Launch Major Strike on Iran; UAE, Qatar, Jordan and Other Middle East Countries Caught in the Crossfire

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA