आपकी वजह से हम खुशकिस्मत हैं... 
Entertainment

"आपकी वजह से हम खुशकिस्मत हैं..." सास के जन्मदिन पर सोनम कपूर ने किया पोस्ट

IANS

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर इन दिनों दूसरी बार मां बनने को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई हुई है, जहां उनकी सास ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शुक्रवार को सोनम की सास अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी।

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में परिवार के पुराने पल और खास लम्हे कैद हैं। एक फोटो में प्रिया अहूजा अपने पोते वायु को गोद में लेकर खिला रही हैं, जो बहुत ही प्यारा और भावुक लग रहा है।

सोनम ने लिखा, "सबसे प्यारी दादी, मां और सास को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपका प्यार और अपनापन इस परिवार को बहुत खूबसूरती से जोड़े रखता है। आप अपने बेटों और पोते से जिस तरह प्यार करती हैं, उसे देखकर हर दिन एहसास होता है कि हम कितने खुशकिस्मत हैं। आपकी दया, मजबूती और हर समय साथ खड़े रहने के लिए दिल से धन्यवाद। आज और हमेशा हम आपका जश्न मनाते हैं। ढेर सारा प्यार। जन्मदिन मुबारक हो।"

फैंस को सोनम की पोस्ट काफी पसंद आ रही हैं। वे इस पोस्ट पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सोनम कपूर पिछले काफी वक्त से एक्टिंग से दूर हैं। वे इन दिनों अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। हालांकि, बीच बीच में इवेंट में शिरकत करती रहती हैं।

सोनम को 2023 में फिल्म 'ब्लाइंड' में देखा गया था। क्राइम थ्रिलर फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किया गया था। इसमें अभिनेत्री ने एक अंधी पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। हालांकि, फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

इसके साथ ही, अभिनेत्री जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ बिटोरा' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण अनिल कपूर फिल्म एंड कम्युनिकेशन नेटवर्क के बैनर तले होगा। यह फिल्म अनुजा चौहान के एक उपन्यास पर आधारित है, जिसमें दो उभरते राजनेताओं की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी, जो एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer