तीन साल तक इग्नोर, फिर बनाया जीवनसाथी: हेजल कीच और युवराज सिंह की फिल्मी लव स्टोरी का दिलचस्प सफर 
Entertainment

तीन साल तक इग्नोर, फिर बनाया जीवनसाथी: हेजल कीच और युवराज सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी

IANS

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। प्यार की कहानियां अक्सर फिल्मों में देखने को मिलती हैं, लेकिन कभी-कभी असल जिंदगी की कहानियां भी किसी फिल्म से कम नहीं होतीं। अभिनेत्री हेजल कीज और भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की लव स्टोरी ऐसी ही एक कहानी है, जिसमें इंतजार है, जिद है, इग्नोर करना है और आखिर में सच्चा साथ भी है।

28 फरवरी 1987 को जन्मीं हेजल और युवराज की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। युवराज उस समय भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े स्टार थे। उन्होंने हेजल को देखा और पहली नजर में ही उन्हें पसंद करने लगे। उन्होंने हेजल से दोस्ती बढ़ाने की कोशिश की और उन्हें कॉफी पर चलने के लिए कहा। हेजल हां तो कह देती थीं, लेकिन जब मिलने का दिन आता, तो अपना फोन बंद कर देतीं और मिलने नहीं जाती थीं। ऐसा एक-दो बार नहीं, बल्कि कई बार हुआ।

यह बात खुद युवराज सिंह ने 'कपिल शर्मा शो' में बताई थी। हेजल को डेट पर ले जाने के लिए उन्हें करीब तीन साल तक कोशिश करनी पड़ी। तीन साल तक उन्होंने हार नहीं मानी। इस दौरान उन्होंने हेजल को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजी, लेकिन हेजल ने उसे एक्सेप्ट करने में भी करीब तीन महीने लगा दिए।

धीरे-धीरे समय बदला। एक बार फिर कॉमन दोस्तों के जरिए दोनों की मुलाकात हुई। इस बार बातचीत लंबी चली। दोनों ने एक-दूसरे को समझने की कोशिश की। युवराज का सेंस ऑफ ह्यूमर हेजल को पसंद आने लगा। दोस्ती धीरे-धीरे गहरी होती गई और दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे।

कहते हैं कि हर लव स्टोरी में एक मोड़ जरूर आता है। इस रिश्ते में भी एक समय ऐसा आया, जब युवराज ने ठान लिया कि अब वह अपने दिल की बात साफ-साफ कहेंगे। आखिरकार उन्होंने हेजल को प्रपोज किया और हेजल ने मुस्कुराते हुए 'हां' कह दिया।

साल 2015 में दोनों ने बाली में सगाई की और 30 नवंबर 2016 को दोनों ने सिख रीति-रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद हेजल ने गुरबसंत कौर नाम अपनाया। आज दोनों दो बच्चों के माता-पिता हैं और खुशहाल जीवन जी रहे हैं।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration