तेरे नाम री-रिलीज: सलमान खान नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, मेंटल स्टेटस की वजह से की फिल्म के लिए 
Entertainment

तेरे नाम री-रिलीज: सलमान खान नहीं थे मेकर्स की पहली पसंद, मेंटल स्टेटस की वजह से की फिल्म के लिए 'हां'

IANS

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तेरे नाम' में सलमान खान का ‘राधे’ वाला किरदार आज भी लोगों को याद है। उस समय उनका हेयरस्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल इंटेंसिटी उस दौर में जबरदस्त ट्रेंड बन गई थी। कल्ट क्लासिक फिल्मों में शुमार 'तेरे नाम' आज पर्दे पर दोबारा रिलीज की गई।

2003 में 'तेरे नाम' रिलीज होने के बाद यंगस्टर बीच की मांग निकालकर अभिनेता की तरह दिखने की कोशिश करने लगे और इसके साथ ही अभिनेता का ब्लैक शर्ट और ब्लू जींस का स्टाइल भी युवाओं की पहली पसंद बना, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि अभिनेता फिल्म में राधे के किरदार के लिए पहली पसंद नहीं थे और उनके लिए राधे का किरदार निभाना बहुत मुश्किल था।

'तेरे नाम' की कहानी ऐसे युवा की है, जिसे एक सीधी-साधी लड़की से प्यार हो जाता है, लेकिन हिस्से में प्यार नहीं, सिर्फ सजा आती है। फिल्म का क्लाइमेक्स भी डिप्रेस कर देने वाला है। इस फिल्म के लिए सबसे पहले आमिर खान को ऑफर हुआ था। हालांकि आमिर खान ने फिल्म करने से इनकार नहीं किया था, लेकिन किरदार के लिए खुद को तैयार करने के लिए 2 साल का लंबा समय मांगा था। मेकर्स के पास इतना समय नहीं था कि वे एक किरदार को फाइनल करने के लिए 2 साल का समय लें, जिसके बाद फिल्म अनिल कपूर के पास गई, लेकिन उन्होंने फिल्म की कहानी सुनने के बाद मना कर दिया। अब मेकर्स परेशान कि कौन सा हीरो फिल्म के लिए लाया जाए।

'तेरे नाम' के बेहतरीन गाने लिखने वाले गीतकार समीर अनजान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि सलमान खान ने फिल्म की कहानी सुनते ही हां कर दी थी, क्योंकि वे खुद जिंदगी के उस बुरे दौर से गुजर रहे थे। साल 2002 में अभिनेता ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप हुआ था और उस वक्त उनका व्यवहार में काफी परिवर्तन भी देखा गया था। समीर ने बताया कि फिल्म का गाना 'क्यों किसी को वफा के बदले वफा नहीं मिलती' सुनकर अभिनेता बहुत रोए थे और उन्होंने गाने में किसी भी बदलाव के साथ गाने को बनाने के लिए कहा था।

गीतकार के मुताबिक, सलमान का मेंटल स्टेटस ऐसा था कि वे खुद को फिल्म की कहानी और उस दर्द से पूरी तरह जोड़ पा रहे थे। यही कारण रहा कि राधे का किरदार निभाने में अभिनेता को परेशानी हुई, लेकिन उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ फिल्म के काम को पूरा किया था।

--आईएएनएस

पीएस/वीसी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer