पीएम मोदी से मिले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वेडिंग रिसेप्शन का दिया न्योता 
Entertainment

पीएम मोदी से मिले विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना, वेडिंग रिसेप्शन का दिया न्योता

IANS

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा की दुनिया में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। इस कपल ने 26 फरवरी को उदयपुर में तेलुगु और कोडवा रीति-रिवाजों के साथ शादी की। अब 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है, जिसका न्योता कपल ने खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें दिया।

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में विजय और रश्मिका पारंपरिक परिधानों में नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में वे प्रधानमंत्री को शॉल भेंट करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी की झलक साफ नजर आ रही है।

कपल ने पीएम मोदी को 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले उनके वेडिंग रिसेप्शन के लिए निमंत्रण कार्ड भी दिया। इससे पहले विजय और रश्मिका ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर उन्हें रिसेप्शन का न्योता दिया था।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने विजय देवरकोंडा के माता-पिता को एक पत्र लिखकर बेटे की शादी पर शुभकामनाएं दी थीं। अपने पत्र में प्रधानमंत्री ने लिखा था, "शादी के आनंदमय और शुभ अवसर पर देवरकोंडा और मंदाना परिवार, दोनों को दिल से बधाई। यह शादी विजय और रश्मिका के जीवन की एक नई और सुंदर शुरुआत है। सात फेरे लेने का अर्थ जीवन भर के लिए दोस्त बन जाना होता है।"

पत्र में प्रधानमंत्री ने दोनों कलाकारों के फिल्मी करियर से जुड़ी बातों का जिक्र भी किया था और लिखा, "विजय और रश्मिका दोनों ही अपनी फिल्मों की स्क्रिप्ट और कहानियों के लिए नए नहीं हैं, वे पर्दे पर जादू करना जानते हैं। लेकिन, उनकी असल जिंदगी का यह नया अध्याय, जो प्यार और भरोसे से भरा है, निश्चित रूप से सिल्वर स्क्रीन पर उनके द्वारा बनाए गए जादू से भी कहीं ज्यादा चमकेगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनके पूरे होने से भरे रहें। दोनों एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझें, कमियों को अपनाएं, खूबियों से सीखें, और जीवन की यात्रा सच्चे साझेदार की तरह पूरी करें।"

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer