चंद्रशेखर आजाद पुण्यतिथि: चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को दिखाती हैं बॉलीवुड की शानदार फिल्में 
Entertainment

पुण्यतिथि विशेष : चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को दिखाती हैं बॉलीवुड की ये शानदार फिल्में

IANS

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के झबुआ में जन्मे महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद का आज बलिदान दिवस है।

चंद्रशेखर आजाद इतने निडर और साहसी थे कि साल 1931 में इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में अकेले ही अंग्रेजों से लोहा लेने के लिए मैदान में डटे रहे और चेहरे पर सिर्फ देश के प्रति समर्पण था। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके विचारों से प्रेरित फिल्मों और उनके निडर और साहसी किरदार पर बनी फिल्मों के बारे में बात करेंगे।

महान स्वतंत्रता सेनानी की निडरता को दिखाते हुए हिंदी सिनेमा में कई फिल्में बनी लेकिन बॉलीवुड के कुछ अभिनेताओं के किरदार यादगार हो गए। चंद्रशेखर आजाद से प्रेरित पहली फिल्म 'शहीद' थी, जो साल 1965 में रिलीज हुई थी। फिल्म भले ही भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी लेकिन फिल्म में चंद्रशेखर आजाद की भूमिका को भी बारीकी से दिखाया गया था। अभिनेता मनमोहन ने किरदार को इस तरीके से निभाया कि आज भी लोगों को याद है।

यह बात जानकर आपको हैरानी होगी कि अभिनेता बॉबी देओल और सनी देओल दोनों ने अपने करियर में भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद से प्रेरित किरदार निभाए थे। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म '23 मार्च 1931: शहीद' में बॉबी ने भगत सिंह, तो वहीं चंद्रशेखर आजाद की भूमिका सनी देओल ने निभाई थी। दोनों ही किरदारों को भी पसंद किया गया था। इसके अलावा, सनी देओल की 'इंडियन' फिल्म भी चंद्रशेखर आजाद के विचारों से प्रेरित थी और फिल्म के क्लाइमेक्स में सनी देओल में चंद्रशेखर आजाद की झलक दिखाई गई थी।

साल 2002 में रिलीज हुई 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में भी अखिलेंद्र मिश्रा ने चंद्रशेखर आजाद का रोल प्ले किया था। फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था और फिल्म भगत सिंह के जीवन पर आधारित थी, हालांकि फिल्म में दोनों का योगदान दिखाया गया था।

इस लिस्ट में आमिर खान का नाम भी शामिल है। उनकी साल 2006 में आई फिल्म "रंग दे बसंती" के सिर्फ गाने ही अच्छे नहीं थे, फिल्म की कहानी भी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से जुड़ी थी। फिल्म में अभिनेता को चंद्रशेखर आजाद के दमदार किरदार में देखा गया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के भी सारे रिकॉर्ड तोड़े थे। 30 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने लगभग 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था।

डेढ़ साल की व्यापक रिसर्च के बाद साल 2022 में 'हीरो ऑफ नेशन चंद्रशेखर आजाद' नाम की फिल्म भी रिलीज हुई थी, जिसमें कोई बड़ा कलाकार शामिल नहीं था, लेकिन फिर भी हिंदी फीचर फिल्म को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा 'शहीद चंद्रशेखर आजाद' नाम की फिल्म भी साल 2020 में आई थी, जिसका निर्देशन राजेश मित्तल ने किया था और लीड रोल ऋषभ राज थे।

--आईएएनएस

पीएस/एएस

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer