विजय की पत्नी संगीता ने दायर की तलाक याचिका, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप 
Entertainment

विजय की पत्नी संगीता ने दायर की तलाक की याचिका, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप

IANS

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। तमिल सिनेमा के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के प्रमुख विजय की पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है।

संगीता ने अपनी याचिका में आरोप लगाए हैं कि विजय का एक अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। जब अप्रैल 2021 में इस संबंध के बारे में पता चला, तब विजय ने उन्हें आश्वासन दिया था कि वह इस रिलेशनशिप को खत्म कर देंगे। लेकिन, यह रिश्ता जारी रहा, जिसके चलते उन्हें गंभीर मानसिक तनाव से गुजरना पड़ा।

अदालत में दाखिल अर्जी के मुताबिक, जब उन्होंने अपने पति से इस कथित संबंध को लेकर सवाल किए, तो उनके साथ व्यवहार में बदलाव आने लगा।

संगीता ने आरोप लगाया कि विजय ने उनके घरेलू अधिकारों को सीमित कर दिया। उनके आने-जाने पर रोक लगा दी और आर्थिक मामलों में भी कई तरह की पाबंदियां लगाई गईं।

याचिका में संगीता ने मानसिक प्रताड़ना और क्रूरता का जिक्र करते हुए तलाक की मांग की है। संगीता ने स्पेशल मैरिज एक्ट, 1954 के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की है। कानूनी विशेषज्ञों के अनुसार, इस कानून के तहत व्यभिचार और क्रूरता जैसे आधारों पर तलाक की मांग की जा सकती है।

विजय और संगीता की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी। विजय क्रिश्चियन और संगीता हिंदू हैं। कपल ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसके बाद चेन्नई में एक शानदार रिसेप्शन भी रखा था। शादी के बाद विजय और संगीता ने 2000 में अपने पहले बच्चे, जेसन संजय का स्वागत किया और 2005 में बेटी दिव्या साशा ने जन्म लिया।

शादी के 27 साल बाद अब संगीता ने तलाक के लिए अर्जी दी है। दोनों पिछले दो साल से अलग रह रहे हैं।

संगीता श्रीलंकाई तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनकी परवरिश यूनाइटेड किंगडम में हुई है। वहीं विजय, जिन्हें उनके फैंस थलापति के नाम से जानते हैं, ने हाल के वर्षों में फिल्मों से दूरी बनाकर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभानी शुरू की है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम को तमिलनाडु में एक उभरती राजनीतिक ताकत के रूप में देखा जा रहा है।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer