रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा 
Health

रोजाना करें कटिचक्रासन, पेट की चर्बी को कहें अलविदा

IANS

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर अनियमित खान-पान और शारीरिक गतिविधि के कम होने की वजह से मोटापे का शिकार हो जाते हैं। इससे शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा बताता है कि शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए जीवनशैली को नियमित करने के साथ योगासन अपनाना बेहद प्रभावशाली है। योगासन में ऐसा ही एक आसन है, जिसका नाम 'कटिचक्रासन' है।

यह आसन शरीर को कई तरह की बीमारियों, खासकर बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

यह कमर को घुमाने वाला आसन पेट की चर्बी कम करने, पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में सहायक होता है। रोजाना 5-10 मिनट इस आसन को करने से कमर लचीली बनी रहती है और वजन कंट्रोल में रखने में आसानी होती है। हालांकि, रोजाना आसन को करने के साथ-साथ आपको नियमित रूप से संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली अपनानी होगी।

आयुष मंत्रालय ने इसके महत्व पर प्रकाश डाला है। उनके अनुसार, यह एक कमर घुमाने वाला आसन है, जिसके रोजाना नियमित अभ्यास से रीढ़, गर्दन और कंधों की जकड़न दूर होती है। इसी के साथ ही, यह पीठ को मजबूत बनाने, कमर की चर्बी कम करने और पेट के अंगों (जैसे गुर्दे) को सक्रिय करने में मदद करता है।

इसे करना बेहद आसान है। इसको करने के लिए सीधे खड़े हो जाएं। सांस भरते हुए अपने दोनों हाथों को सामने की ओर लाएं। हथेलियां एक-दूसरे के सामने होनी चाहिए। अब सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे कमर से बाईं ओर मुड़ें। अपने दाएं हाथ को बाएं कंधे पर रखें। बाएं हाथ को पीठ के पीछे से घुमाकर दाईं कमर की ओर लाने की कोशिश करें। अपनी गर्दन को भी बाईं ओर घुमाएं और पीछे की ओर देखें। इस स्थिति में कुछ सेकंड रुकें और सामान्य रूप से सांस लेते रहें।

सांस भरते हुए वापस सामने की ओर आएं। इसी प्रक्रिया को दाईं ओर भी दोहराएं।

योग विशेषज्ञ बताते हैं कि सुबह जल्दी उठकर योग और हल्की-फुल्की एक्टिविटी करने से मोटापा कम होने के साथ-साथ कई तरह की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। हालांकि, गर्भवती महिलाओं, गंभीर बीमारी या फिर सर्जरी वाले मरीजों को इसे करने से परहेज करना चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer