अयप्पा मंदिर ‘स्वर्ण चोरी’ मामला: सोनिया गांधी के आवास के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन 
National News

अयप्पा मंदिर ‘स्वर्ण चोरी’ मामला: सोनिया गांधी के आवास के बाहर भाजयुमो का प्रदर्शन

IANS

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की केरल इकाई ने शुक्रवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के बाहर सबरीमाला स्थित सबरीमाला अयप्पा मंदिर से जुड़े सोना चोरी मामले को लेकर प्रदर्शन किया।

इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने किया। इस दौरान केरल भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व की “चुप्पी” पर सवाल उठाए और मामले की तत्काल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव रोहित चहल और केरल युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनु प्रसाद सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंदिर की संपत्ति केवल भौतिक संपदा नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विश्वास और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “आस्था पर हमला बर्दाश्त नहीं होगा” और “दोषियों को सजा दो” जैसे नारे लगाए।

केरल युवा मोर्चा के अध्यक्ष मनु प्रसाद ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत अभियान नहीं, बल्कि आस्था, पारदर्शिता और सुशासन के समर्थन में एक लोकतांत्रिक पहल है।

अनुराग ठाकुर ने कहा, “यदि स्वर्ण आभूषणों या मंदिर संपत्ति में किसी प्रकार की चोरी या अनियमितता हुई है, तो यह केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि आस्था के साथ विश्वासघात है।” उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने इस गंभीर मुद्दे पर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया है।

उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है, जांच की वर्तमान स्थिति क्या है और अब तक आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। यदि किसी स्तर पर लापरवाही, मिलीभगत या भ्रष्टाचार हुआ है, तो उसे उजागर किया जाना चाहिए। मंदिर संपत्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता या चोरी अस्वीकार्य है।

ठाकुर ने आरोप लगाया कि चोरी में शामिल लोग सोना को उपहार के रूप में सोनिया गांधी को प्रस्तुत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सदैव राष्ट्र की आस्था से जुड़े मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। यदि किसी ने श्रद्धालुओं की भावनाओं और विश्वास को ठेस पहुंचाई है, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ठाकुर ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस, पहले देश को “लूटा” और अब मंदिरों को लूट रही है, जिससे करोड़ों हिंदुओं की आस्था के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

उन्होंने सीबीआई से स्वतंत्र जांच, दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई और मंदिर संपत्तियों की सुरक्षा के लिए सुदृढ़ निगरानी तंत्र स्थापित करने की मांग की।

मनु प्रसाद ने चेतावनी दी कि यदि जांच में किसी प्रकार की ढिलाई बरती गई या सच्चाई दबाने का प्रयास किया गया, तो देशव्यापी जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा, “हम श्रद्धालुओं की भावनाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस मुद्दे को तार्किक, तथ्यात्मक और लोकतांत्रिक तरीके से उठाते रहेंगे।”

--आईएएनएस

डीएससी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer