एचएलएल ने मैनेजर-ऑफिसर समेत 28 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन का अवसर सिर्फ 11 मार्च तक 
National News

एचएलएल ने मैनेजर-ऑफिसर समेत 28 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन का अवसर सिर्फ 11 मार्च तक

IANS

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। सरकारी नौकरी की बेहतर तलाश में जुटे लोगों के लिए भारत सरकार की कंपनी में वैकेंसी निकली है। भारतीय स्वास्थ्य उत्पाद निर्माण कंपनी, एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड (एचएलएल) ने मैनेजर-ऑफिसर समेत विभिन्न 28 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है।

एचएलएल की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 11 मार्च निर्धारित की गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जारी पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के भीतर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं।

एचएलएल ने जिन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें असिस्टेंट मैनेजर (प्रोडक्शन) के 8, असिस्टेंट मैनेजर (क्वालिटी क्लिनिकल लैब सर्विसेज) के 2, बिजनेस हेड-मेंटल हेल्थ डिवीजन और मैनेजर (सरकारी बिजनेस डिवीजन) का एक-एक पद , ऑफिसर क्यूए के 8 और डिपो/वेयरहाउस ऑफिसर के 8 पद शामिल हैं।

विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या यूनिवर्सिटी से संबंधित पद के अनुसार बीटेक/बीई (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इंडस्ट्रियल/प्रोडक्शन), मेडिकल लैब टेक/माइक्रोबायोलॉजी/बायोकेमिस्ट्री/साइकोलॉजी/साइकेट्री/एमएसडब्ल्यू/एमबीए में पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ अन्य निर्धारित पात्रता होनी चाहिए।

आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की अधिकतम आयु पोस्ट वाइज 37 से 45 साल के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 1 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

एचएलएल की ओर से जारी पदों के लिए सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। वहीं अलग-अलग पदों पर चयनित योग्य उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी 20,000 से 60,000 रुपए प्रति महीने होगी।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एचएलएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। वहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट कर दें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और सिग्नेचर को सही साइज और फॉन्ट में अपलोड करें। आवेदन शुल्क का भुगतान करें। इसके बाद फॉर्म सबमिट कर दें। लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकाल लें।

--आईएएनएस

डीके/वीसी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer