ग्रेटर नोएडा पुष्प प्रदर्शनी: आकर्षक आकृतियों संग सेल्फी की होड़, ड्रोन शो ने बिखेरा देशभक्ति का रंग 
National News

ग्रेटर नोएडा पुष्प प्रदर्शनी: आकर्षक आकृतियों संग सेल्फी की होड़, ड्रोन शो ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

IANS

ग्रेटर नोएडा, 27 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से सिटी पार्क में आयोजित भव्य पुष्प प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह चरम पर दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में पहुंच रहे शहरवासी रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक आकृतियों के बीच सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

प्रदर्शनी में इस बार विशेष रूप से “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर तैयार की गई आकृति लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। फूलों से निर्मित राष्ट्रीय पक्षी मोर, कैटरपिलर, टाइगर और बटरफ्लाई जैसी मनमोहक आकृतियां बच्चों और युवाओं को खासा लुभा रही हैं। प्रदर्शनी में 50 से अधिक प्रजातियों के लगभग 70 हजार से ज्यादा पुष्प सजाए गए हैं, जो पूरे पार्क को रंगों की जीवंत दुनिया में बदल रहे हैं।

पार्क में बनाए गए प्ले एरिया में बच्चे पूरे उत्साह के साथ झूले और खेल गतिविधियों का आनंद लेते दिखाई दिए। प्राधिकरण की ओर से प्रदर्शनी में प्रवेश और पार्किंग पूरी तरह निशुल्क रखी गई है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस आयोजन का लाभ उठा सकें। पुष्प प्रदर्शनी के साथ-साथ प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।

शुक्रवार को 18 स्कूलों के बच्चों ने फैशन शो में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं 17 स्कूलों के विद्यार्थियों ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नाटक मंचन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश भी दिया गया, जिससे कार्यक्रम सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा नजर आया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस ने जनपदवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पुष्प प्रदर्शनी में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

शाम को आयोजित ड्रोन शो ने पूरे वातावरण को देशभक्ति और विकास की भावना से सराबोर कर दिया। आसमान में तिरंगा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का लोगो, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की छवि, इन्वेस्टमेंट हब, नॉलेज पार्क, महिला क्रिकेट टीम, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पुष्पोत्सव 2026, राम मंदिर अयोध्या और भगवान श्रीराम की तस्वीर उकेरी गई।

इन अद्भुत दृश्यों को देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। पुष्पों की सुगंध, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रंगारंग छटा और ड्रोन शो की भव्यता ने इस पुष्प प्रदर्शनी को शहर के सबसे यादगार आयोजनों में शामिल कर दिया है।

--आईएएनएस

पीकेटी/डीएससी

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

“Who Committed the Mistake of Giving You a License?”: CJI Pulls Up Lawyer for Filing FIR Against PM Modi and Amit Shah in Connection with CAA

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration