दिल्ली में होगा चार दिवसीय भारतीय व्यापार उत्सव का आयोजन: प्रवीण खंडेलवाल 
National News

दिल्ली में होगा चार दिवसीय भारतीय व्यापार उत्सव का आयोजन: प्रवीण खंडेलवाल

IANS

नई दिल्ली, 27 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से आह्वान किया कि भारत में बनी वस्तुएं ही खरीदी जाएं और बेची जाएं। उनके इस आह्वान को ऑल इंडिया ऑफ कन्फेडरेशन ने देश में जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया है। इसके लिए हम एक राष्ट्रीय अभियान पूरे देश में चला रहे हैं।

उन्होंने शुक्रवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि हम एक मई से लेकर चार मई तक भारतीय व्यापार उत्सव का आयोजन करने जा रहे हैं। इस उत्सव का आयोजन दिल्ली के भारत मंडपम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारत में बनी वस्तुओं का प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के जरिए हम यह बताने की कोशिश करेंगे कि किस तरह से हम वस्तुओं को उत्पादन कर रहे हैं, ताकि देश के विकास को एक नई गति मिल सके। यह एक तरह का इंडियन बिजनेस एक्सपो है, जिसमें 10 लाख लोग चार दिनों में अंदर आएंगे।

भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह प्रदर्शित करने की कोशिश करेंगे कि किस तरह से भारतीय उत्पादों को नई ऊर्जा मिल पा रही है। अगर मौजूदा समय में इसे नई ऊर्जा मिल रही है, तो निश्चित तौर पर इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है।

उन्होंने कहा कि आज 26 राज्यों के व्यापारी नेता, जिसमें महिला व्यापारी नेता भी शामिल हैं, आज दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में शामिल होंगे और जिस पर यह चर्चा की जाएगी कि इस अभियान को कैसे चलाया जाए।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि औरंगजेब कभी भी इस देश का हीरो नहीं हो सकता है। अगर कोई इस देश का हीरो होगा, तो वो छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराणा प्रताप बनेंगे। देश के हीरो बनेंगे तो वो लोग बनेंगे, जिन्होंने देश के लिए अपनी तरफ से कुछ कुर्बानी दी है। जहां तक औरंगजेब का सवाल है, तो वो एक लुटेरा था, जिसने हमारे देश को लूटने का काम किया था। ऐसी स्थिति में औरंगजेब कभी भी हमारे देश का नायक नहीं हो सकता है।

साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु की स्टालिन सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस बात को बिल्कुल भी खारिज नहीं किया जा सकता है कि स्टालिन की सरकार प्रदेश में जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में विफल साबित हुई है। इस सरकार को सूबे की जनता किसी भी कीमत पर स्वीकार करने की स्थिति में नहीं है।

--आईएएनएस

एमएस/

Subscribe to our channels on YouTube and WhatsApp 

WhatsApp Tells SC it will Comply with CCI Order on User Data Privacy, Argues Against Blanket Ban on Data Sharing

Gauhati High Court Issues Notice to CM Himanta Biswa Sarma Over Hate Speech Petition, Remarks on “Fissiparous Tendency”

Afghanistan-Pakistan Tensions Escalate After Deadly Border Strikes, 55 Soldiers Killed

Delhi Govt Collects 66 Food Samples Ahead of Holi to Check Adulteration

Indian Batsman Rinku Singh's Father Dies of Cancer